Zee के शेयर बने रॉकेट, एक झटके में 9% तक भागे, 31 जनवरी को सिंगापुर के इमर्जेंसी आर्बिट्रेशन में होगी सुनवाई

22 जनवरी को सोनी पिक्चर्स ने Zee के साथ डील तोड़ने का ऐलान किया था. उसके बाद इसके शेयरों में जबरदस्त गिरावट आई थी। डील तोड़ने के खिलाफ सुभाष चंद्रा ने वित्त मंत्री को एक लेटर भी लिखा और निवेशकों को भरोसा बनाए रखने के लिए कहा था

अपडेटेड Jan 30, 2024 पर 3:10 PM
Zee Entertainment के शेयरों में जो रौनक लौटी है क्या वो आगे भी जारी रहेगी

Zee Entertainment Share price: ज़ी एंटरटेनमेंट के शेयरों की 30 जनवरी को शानदार शुरुआत हुई। और कंपनी के शेयर 8.9 फीसदी तक उछल गए। 22 जनवरी को सोनी पिक्चर्स के साथ ज़ी की 10 अरब डॉलर की डील टूटने के बाद इसके शेयर एक दिन में 30 फीसदी तक टूट गए थे। सोनी ने Zee Entertainment पर डील की शर्तें पूरी ना करने का आरोप लगाते हुए उस पर 9 करोड़ डॉलर पेनाल्टी की मांग कर रही है। इस मामले में सोनी पिक्चर्स ने सिंगापुर के इमरजेंसी आर्बिट्रेशन में केस दायर किया है। इस मामले में पहली सुनवाई 31 जनवरी को होने वाली है।

सुबह 10.45 मिनट पर NSE पर ZEE के शेयर 7.08 फीसदी तेजी के साथ 173.2 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। Zee Entertainment ने डील टूटने के बाद सोनी पिक्चर्स के खिलाफ नेशनल कंपनी लॉ ट्राइब्यूनल (NCLT) में भी शिकायत दर्ज कराई है। सोनी पिक्चर्स और Zee Entertainment की डील होने के बाद जो नई कंपनी बनती, उसकी वैल्यू 10 अरब डॉलर होती।

आखिर Zee और Sony Pictures की डील क्यों टूटी


जिस एक बात पर दोनों के बीच डील टूटी है वो ये है कि सोनी पिक्चर्स नहीं चाहती थी कि पुनीत गोयनका नई कंपनी की लीड करें। चंद्रा ने बताया कि पुनीत गोयनका अलग होने के लिए तैयार थे लेकिन इसके बाद भी डील तोड़ दी गई।

सुभाष चंद्रा का एक सवाल शेयरहोल्डर्स से है कि अगर शेयरहोल्डर्स को ये लगता है कि पुनीत बिजनेस नहीं चला सकते तो कौन चला सकता है? अगर शेयरहोल्डर्स ये सोच रहे थे कि पुनीत को अलग कर दिया जाता है तो सोनी मर्जर के लिए रेडी हो जाएगी तो ये गलत है। पुनीत गोयनका, Essel Group के फाउंडर सुभाष चंद्रा के बड़े बेटे हैं। और जी एंटरटेनमेंट एस्सेल ग्रुप का ही हिस्सा है।

अब जब इतना कुछ चल रहा हो कंपनी में निवेशकों के बारे में चंद्रा का क्या मेसेज है। चंद्रा ने निवेशकों को थोड़ा धीरज रखने को कहा है। और अपने बेटे पुनीत गोयनका पर भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि पुनीत गोयनका ही प्रॉफिटेबल Zero Debt वाली कंपनी चलाने वाले सही शख्स हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।