Zee Entertainment Share price: ज़ी एंटरटेनमेंट के शेयरों की 30 जनवरी को शानदार शुरुआत हुई। और कंपनी के शेयर 8.9 फीसदी तक उछल गए। 22 जनवरी को सोनी पिक्चर्स के साथ ज़ी की 10 अरब डॉलर की डील टूटने के बाद इसके शेयर एक दिन में 30 फीसदी तक टूट गए थे। सोनी ने Zee Entertainment पर डील की शर्तें पूरी ना करने का आरोप लगाते हुए उस पर 9 करोड़ डॉलर पेनाल्टी की मांग कर रही है। इस मामले में सोनी पिक्चर्स ने सिंगापुर के इमरजेंसी आर्बिट्रेशन में केस दायर किया है। इस मामले में पहली सुनवाई 31 जनवरी को होने वाली है।
