Get App

Zee Entertainment की डील के साथ आपका दिल भी टूटा! तो जानिए क्या है सुभाष चंद्रा की Request!

पिछले एक महीने में Zee Entertainment के शेयर 43.36 फीसदी टूट चुके हैं। जबकि पिछले 5 साल में यह शेयर करीब आधा हो गया है। इस शेयर पर एक्सपर्ट्स की क्या राय है, इसपर हम आगे बात करेंगे। तब तक आप अगर चंद्रा की बात मानकर धीरज रखना चाहें तो रख सकते हैं

Pratima Sharmaअपडेटेड Jan 30, 2024 पर 2:51 PM
Zee Entertainment की डील के साथ आपका दिल भी टूटा! तो जानिए क्या है सुभाष चंद्रा की Request!
अब जब इतना कुछ चल रहा हो कंपनी में निवेशकों के बारे में चंद्रा का क्या मेसेज है। चंद्रा ने निवेशकों को थोड़ा धीरज रखने को कहा है। और अपने बेटे पुनीत गोयनका पर भरोसा जताते हुए उन्होंने कहा कि पुनीत गोयनका ही प्रॉफिटेबल Zero Debt वाली कंपनी चलाने वाले सही शख्स हैं।

एक दिन में जब कोई शेयर 30 फीसदी से ज्यादा टूटता है और रिकवरी का कुछ अता-पता नहीं होता तो रिटेल निवेशक क्या प्रमोटर्स के भी हाथ पांव फूलने लगते हैं। शायद कुछ ऐसा ही Zee Entertainment के शेयरों में हो रहा है। सोनी के साथ डील क्या टूटी, निवेशकों का जी ही टूट गया। ऐसे में कंपनी के प्रमोटर्स अब क्या जुगत भिड़ा रहे हैं। क्या है उनकी स्ट्रैटेजी।

अब बात करते हैं Zee Entertainment की। कंपनी के फाउंडर सुभाष चंद्रा ने प्लान बनाया है कि चंद्रा परिवार मिलकर इस मीडिया कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 26 फीसदी करेगी। जो अभी सिर्फ 4 फीसदी है। एक पेपर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने प्लान के बारे में बताया था। हालांकि उन्होंने एक दिलचस्प बात ये बताई है कि ये हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए वो कोई कर्ज नहीं लेंगे।

उन्होंने माना कि 4 फीसदी से बढ़ाकर 26 फीसदी हिस्सेदारी करने में काफी वक्त लगेगा। और इसके लिए काफी पैसों की भी जरूरत होगी। लेकिन एक चीज जो सुभाष चंद्रा के माइंड में क्लियर है वो ये है कि ये काम रातोरात नहीं होगा लेकिन इसके लिए कर्ज भी नहीं लिया जाएगा। अब इस भरोसे पर निवेशक कितना भरोसा कर सकते हैं, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। वैसे आपकी इस पर क्या राय है हमें कॉमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

Zee की मुश्किल कैसे शुरू हुई?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें