बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद Zee Entertainment का शेयर 7% चढ़ा

आज कंपनी का शेयर बीएसई पर 10.30 रुपये बढ़कर 314.75 रुपये के स्तर तक पहुंच गया

अपडेटेड Oct 26, 2021 पर 8:26 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    जी एंटरटेनमेंट-इनवेस्को (Zee Entertainment-Invesco) की आज असाधारण आम बैठक (EGM) बुलाने के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद Zee Entertainment के शेयर का भाव आज यानी 26 अक्टूबर को 7 प्रतिशत बढ़ गई। इस बीच कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसने 27 अक्टूबर को होने वाली अपनी बोर्ड बैठक को रद्द कर दिया है।

    कंपनी ने अपने बयान में कहा कि Zee Entertainment Enterprises के निदेशक मंडल की बुधवार, 27 अक्टूबर, 2021 को आयोजित होने वाली बैठक को कोरम की कमी के कारण रद्द कर दिया गया है। ये बैठक अन्य बातों के साथ ही 30 सितंबर 2021 को समाप्त दूसरी तिमाही और छमाही के लिए स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड दोनों आधार पर कंपनी के अनऑडिटेड वित्तीय परिणामों पर विचार और मंजूरी प्रदान करने के लिए आयोजित होने वाली थी।

    कंपनी ने आगे कहा कि बैठक की अगली तारीख की घोषणा नए सिरे से नोटिस के साथ की जाएगी।

    Zee Entertainment को बॉम्बे HC से मिली बड़ी राहत, EGM बुलाने की Invesco की मांग खारिज

    इसके अलावा कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में ये भी स्पष्ट किया है कि securities में डीलिगं के लिए ट्रेडिंग विंडो जो कि कंपनी के इनसाइडर ट्रेडिंग कोड के अनुसार 1 अक्टूबर, 2021 से बंद है, वह 30 सितंबर, 2021 को समाप्त हुई दूसरी तिमाही और छमाही के लिए कंपनी के अनऑडिटेड वित्तीय परिणामों की घोषणा के 48 घंटे बाद तक बंद रहेगी।

    यह ऐसे समय में हुआ है जब Zee अपने सबसे बड़े शेयरधारकों Invesco और OFI Global के साथ कानूनी लड़ाई में उलझा हुआ है। इनकी कंपनी में 17.88 प्रतिशत हिस्सेदारी है।


    Invesco ने एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका (MD and CEO Punit Goenka) को हटाने और 6 नए स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति के लिए एक असाधारण आम बैठक (EGM) बुलाने की मांग की है लेकिन जी ने कहा है कि ईजीएम के लिए उनकी कॉल अवैध और अमान्य है।

    आज 14:50 बजे Zee Entertainment Enterprises का शेयर बीएसई पर 10.30 रुपये या 3.38 प्रतिशत ऊपर 314.75 रुपये कारोबार कर रहा था।

    शेयर ने 23 सितंबर, 2021 को 52 हफ्ते के उच्च स्तर 362.85 रुपये और और 23 अगस्त, 2021  को 52-हफ्ते के निचले स्तर 166.80 रुपये को छुआ।

    Zee Entertainment ने रद्द की 27 अक्टूबर को होने वाली बोर्ड मीटिंग, कहा- मीटिंग के लिए जरूरी सदस्य नहीं

    वर्तमान में यह अपने 52 हफ्ते के उच्च स्तर से 13.26 प्रतिशत नीचे और 52 हफ्ते के निचले स्तर से 88.7 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।