Get App

बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद Zee Entertainment का शेयर 7% चढ़ा

आज कंपनी का शेयर बीएसई पर 10.30 रुपये बढ़कर 314.75 रुपये के स्तर तक पहुंच गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 26, 2021 पर 8:26 PM
बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद Zee Entertainment का शेयर 7% चढ़ा

जी एंटरटेनमेंट-इनवेस्को (Zee Entertainment-Invesco) की आज असाधारण आम बैठक (EGM) बुलाने के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद Zee Entertainment के शेयर का भाव आज यानी 26 अक्टूबर को 7 प्रतिशत बढ़ गई। इस बीच कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसने 27 अक्टूबर को होने वाली अपनी बोर्ड बैठक को रद्द कर दिया है।

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि Zee Entertainment Enterprises के निदेशक मंडल की बुधवार, 27 अक्टूबर, 2021 को आयोजित होने वाली बैठक को कोरम की कमी के कारण रद्द कर दिया गया है। ये बैठक अन्य बातों के साथ ही 30 सितंबर 2021 को समाप्त दूसरी तिमाही और छमाही के लिए स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड दोनों आधार पर कंपनी के अनऑडिटेड वित्तीय परिणामों पर विचार और मंजूरी प्रदान करने के लिए आयोजित होने वाली थी।

कंपनी ने आगे कहा कि बैठक की अगली तारीख की घोषणा नए सिरे से नोटिस के साथ की जाएगी।

इसके अलावा कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में ये भी स्पष्ट किया है कि securities में डीलिगं के लिए ट्रेडिंग विंडो जो कि कंपनी के इनसाइडर ट्रेडिंग कोड के अनुसार 1 अक्टूबर, 2021 से बंद है, वह 30 सितंबर, 2021 को समाप्त हुई दूसरी तिमाही और छमाही के लिए कंपनी के अनऑडिटेड वित्तीय परिणामों की घोषणा के 48 घंटे बाद तक बंद रहेगी।

यह ऐसे समय में हुआ है जब Zee अपने सबसे बड़े शेयरधारकों Invesco और OFI Global के साथ कानूनी लड़ाई में उलझा हुआ है। इनकी कंपनी में 17.88 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

Invesco ने एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका (MD and CEO Punit Goenka) को हटाने और 6 नए स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति के लिए एक असाधारण आम बैठक (EGM) बुलाने की मांग की है लेकिन जी ने कहा है कि ईजीएम के लिए उनकी कॉल अवैध और अमान्य है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें