Get App

सुभाष चंद्रा के बयानों पर Zee ने कहा, प्रमोटर्स की हिस्सेदारी में बढ़ोतरी के प्रस्ताव के बारे में कंपनी को कोई जानकारी नहीं

ज़ी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) ने 30 जनवरी को स्टॉक एक्सचेंजों को बताया कि प्रमोटर सुभाष चंद्रा के दावों के आधार पर उसने कोई डिस्क्लोजर रिपोर्ट पेश नहीं की है। सुभाष चंद्रा ने कुछ मीडिया इंटरव्यू में कहा था कि ज़ी एंटरटेनमेंट में प्रमोटर स्टेक को मौजूदा 4 पर्सेंट से बढ़ाकर 26 पर्सेंट किया जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2024 पर 10:17 PM
सुभाष चंद्रा के बयानों पर Zee ने कहा, प्रमोटर्स की हिस्सेदारी में बढ़ोतरी के प्रस्ताव के बारे में कंपनी को कोई जानकारी नहीं
ज़ी का शेयर 29 जनवरी तक 30 पर्सेंट से भी ज्यादा लुढ़क गया था, लेकिन 30 जनवरी को यह 5.9 पर्सेंट ऊपर 171 रुपये पर बंद हुआ।

ज़ी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment) ने 30 जनवरी को स्टॉक एक्सचेंजों को बताया कि प्रमोटर सुभाष चंद्रा के दावों के आधार पर उसने कोई डिस्क्लोजर रिपोर्ट पेश नहीं की है। सुभाष चंद्रा ने कुछ मीडिया इंटरव्यू में कहा था कि ज़ी एंटरटेनमेंट में प्रमोटर स्टेक को मौजूदा 4 पर्सेंट से बढ़ाकर 26 पर्सेंट किया जा सकता है।

मनीकंट्रोल में छपी खबर के आधार पर स्टॉक एक्सचेंजों ने कंपनी से इस सिलसिले में स्पष्टीकरण मांगा था। इन सवालों के जवाब में ज़ी ने कहा कि कंपनी को कीमतों से जुड़ी ऐसी किसी भी संवेदनशील जानकारी के बारे में पता नहीं है, जो स्टॉक एक्सचेंजों को दी गई है।

स्टॉक एक्सचेंजों ने ज़ी के शेयरों में अचानक से आई तेजी को लेकर भी कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा। ज़ी का शेयर 29 जनवरी तक 30 पर्सेंट से भी ज्यादा लुढ़क गया था, लेकिन 30 जनवरी को यह 5.9 पर्सेंट ऊपर 171 रुपये पर बंद हुआ। मनाकंट्रोल ने खबर दी थी कि मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI), ज़ी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्रा के हालिया कुछ बयानों की जांच कर रहा है, जिनमें उन्होंने कहा था कि ज़ी की प्रमोटर फैमिली ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकती है।

चंद्रा ने हाल में कुछ मीडिया इंटरव्यू में कहा था कि प्रमोटर्स आने वाले समय में कंपनी में अपनी हिस्सेदारी मौजूदा 4 पर्सेंट से बढ़ाकर 26 पर्सेंट कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने इस सिलसिले में कोई समयसीमा नहीं बताई थी। चंद्रा का कहना था कि स्टेक में बढ़ोतरी के लिए प्रमोटर्स बाहर से कोई फंड नहीं जुटाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें