Get App

Zerodha Mutual Fund की शुरुआत, दो स्कीम हुईं लॉन्च; क्या निवेश करना चाहिए?

Zerodha Mutual Fund के दोनों फंड, निवेशकों को निफ्टी लार्जमिडकैप 250 इंडेक्स की परफॉरमेंस में भाग लेने का मौका देते हैं। ELSS फंड के मामले में टैक्स सेविंग बेनिफिट्स भी हैं। दोनों फंड्स अपने ज्यादातर एसेट्स को इक्विटी और इक्विटी-संबंधित सिक्योरिटीज (कुल एसेट्स का 95-100%) को और एक छोटा हिस्सा (कुल एसेट का 0-5%) डेट व मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स के लिए अलोकेट करते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2023 पर 12:38 PM
Zerodha Mutual Fund की शुरुआत, दो स्कीम हुईं लॉन्च; क्या निवेश करना चाहिए?
दोनों फंड्स के लिए NFO सब्सक्रिप्शन पीरियड 20 अक्टूबर 2023 को शुरू हुआ और 3 नवंबर, 2023 तक जारी रहेगा।

आखिरकार Zerodha Mutual Fund की शुरुआत हो ही गई। डेब्यू के तहत Zerodha Mutual Fund ने दो फंड ऑफर (NFOs) लॉन्च किए हैं। इनके नाम Zerodha ELSS Tax Saver Nifty LargeMidcap 250 Index Fund और Zerodha Nifty LargeMidcap 250 Index Fund हैं। दोनों फंड्स के लिए NFO सब्सक्रिप्शन पीरियड 20 अक्टूबर 2023 को शुरू हुआ और 3 नवंबर, 2023 तक जारी रहेगा। इन दोनों फंड्स के फीचर्स क्या हैं, आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में...

Zerodha ELSS Tax Saver Nifty LargeMidcap 250 Index Fund

यह 3 साल की लॉक-इन अवधि के साथ एक ओपन-एंडेड पैसिव इक्विटी-लिंक्ड सेविंग्स स्कीम है। यह निफ्टी लार्जमिडकैप 250 इंडेक्स को रेप्लिकेट/ट्रैक करती है। सेबी के सर्कुलर्स और निर्देशों के अनुरूप यह इंडेक्स ELSS कैटेगरी में आता है। इस फंड का बेंचमार्क, निफ्टी लार्जमिडकैप 250 इंडेक्स टीआर है। इस स्कीम का प्राइमरी ऑब्जेक्टिव उन शेयरों में निवेश करना है, जो निफ्टी लार्जमिडकैप 250 इंडेक्स को इंडेक्स के समान अनुपात में खड़ा करते हैं, जिसका लक्ष्य निफ्टी लार्जमिडकैप 250 इंडेक्स के टोटल रिटर्न इंडेक्स के बराबर रिटर्न हासिल करना है।

इसके अतिरिक्त यह स्कीम इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के सेक्शन 80सी के तहत डिडक्शन की पेशकश करती है। तीन साल का लॉक इन पीरियड खत्म होने के बाद यूनिट्स को सभी कारोबारी दिवसों पर NAV-बेस्ड प्राइसिंग के साथ रिडीम किया जा सकता है। Zerodha Mutual Fund का कहना है कि फंड तीन वर्किंग डेज के अंदर रिडेंप्शन प्रोसीड डिस्पैच कर देगा। सामान्य परिस्थितियों में फंड के एसेट अलोकेशन में इक्विटी और इक्विटी-संबंधित सिक्योरिटीज (कुल एसेट्स का 95-100%) और डेट व मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स (कुल एसेट्स का 0-5%) शामिल होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें