Trade Spotlight:जोमैटो, मैक्स फाइनेंशियल और नायका में अब क्या करें?

Max Financial Services के शेयर कल 6 फीसदी के उछाल के साथ 757 रुपए के स्तर पर बंद हुए थे। इस स्टॉक में भी कल डेली चार्ट पर एक बड़ा बुलिश कैंडल बनाया था। कल ये शेयर अपने 50 और 100-day EMA के ऊपर बंद हुआ था

अपडेटेड Feb 09, 2023 पर 11:19 AM
Zomato कल बढ़त के साथ खुला था। कल के कारोबार में ये शेयर 10 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 54.30 के स्तर पर बंद हुआ था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आरबीआई मॉनीटरी कमेटी की तरफ से ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की हल्की बढ़त के ऐलान के बाद 8 फरवरी को बाजार पिछले दो दिनों की गिरावट से उबरता दिखा। ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़त बाजार की उम्मीद के मुताबिक ही थी। कल के कारोबार में निफ्टी 150 अंकों की तेजी लेकर 17872 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, सेंसेक्स 378 अंकों की बढ़त के साथ 60664 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर हायर हाई, हायर लो बनाते हुए एक बुलिश कैंडल बनाया था।

    कल के कारोबार में जोमैटो, मैक्स फाइनेंशियल और नायका में जोरदार ऐक्शन देखने को मिला था। Zomato कल बढ़त के साथ खुला था। कल के कारोबार में ये शेयर 10 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 54.30 के स्तर पर बंद हुआ था। ये इसका 11 जनवरी के बाद का हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है।

    Nykaa के शेयरों कल 5 से ज्यादा की तेजी दिखाते हुए 146.3 रुपए के स्तर पर बंद हुए थे। ये इसका 13 के बाद का हाइएस्ट क्लोजिंग लेवल है। कल इसने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था। ये स्टॉक पिछले 8 कारोबारी सत्रों में से 7 सत्रों में तेजी में रहा है। लेकिन ये अभी भी अपने सभी लॉन्गटर्म मूविंग एवरेज के नीचे है।


    Hot Stocks: 2-3 हफ्तों में ही हासिल करना चाहते हैं डबल डिजिट रिटर्न तो इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव

    Max Financial Services के शेयर कल 6 फीसदी के उछाल के साथ 757 रुपए के स्तर पर बंद हुए थे। इस स्टॉक में भी कल डेली चार्ट पर एक बड़ा बुलिश कैंडल बनाया था। कल ये शेयर अपने 50 और 100-day EMA के ऊपर बंद हुआ था।

    आइए देखते हैं अब इन शेयरों पर क्या है आनंद राठी के जिगर एस पटेल की ट्रेडिंग रणनीति

    Zomato:इस स्टॉक में नवंबर 2022 के बाद के बाद शुरू हुई गिरावट जनवरी 2023 में 46-48 रुपए के स्तर के आसपास थमती दिखी। इस पूरी गिरावट में ये शेयर 40 फीसदी तक टूट गया। हाल के दिनों में इस शेयर ने डेली स्केल पर एक बुलिश शॉर्क स्ट्रक्चर बना लिया है। इसके साथ ही इसके RSI (relative strength index) ओर MACD (moving average convergence divergence) जैसे इंडीकेटरों में भी बुलिश डाइवर्जेंस दिख रहा है। ये इस शेयर में तेजी बने रहने का संकेत है। ऐसे में इस स्टॉक में 53-54 रुपए के आसपास छोटी किश्त में खरीद करें। किसी गिरावट में 51-52 रुपए के आसपास मिलने पर और खरीदारी करें। आगे इस शेयर में शॉर्ट टर्म में ही 62 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। इस खरीद के लिए डेली क्लोजिंग बेसिस पर 48 रुपए का स्टॉपलॉस लगाएं।

    FSN E-Commerce Ventures (नायका): इस स्टॉक में भी तेजी के संकेत बने हुए हैं। डेली आरएसआई और एमएसीडी जैसे मोमेंटम इंडीकेटर पर तेजी के संकेत दे रहे हैं। इस स्टॉक में 143-146 रुपए के आसपास खरीदारी करें। जल्द ही ये शेयर हमें 165 रुपए का स्तर हासिल करता दिख सकता है। इस खरीद के लिए क्लोजिंग बेसिस पर 135 रुपए का स्टॉपलॉस लगाएं।

    Max Financial Services:इस स्टॉक में आगे और तेजी देखने को मिल सकती है है। ऐसे में 750-760 रुपए के आसपास मिलने पर इस शेयर में खरीदारी की जा सकती है। शॉर्ट टर्म में ये शेयर हमें 820 रुपए तक जाता दिख सकता है। क्लोजिंग बेसिस पर 715 रुपए का स्टॉपलॉस लगाएं।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।