आरबीआई मॉनीटरी कमेटी की तरफ से ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की हल्की बढ़त के ऐलान के बाद 8 फरवरी को बाजार पिछले दो दिनों की गिरावट से उबरता दिखा। ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़त बाजार की उम्मीद के मुताबिक ही थी। कल के कारोबार में निफ्टी 150 अंकों की तेजी लेकर 17872 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, सेंसेक्स 378 अंकों की बढ़त के साथ 60664 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने कल डेली चार्ट पर हायर हाई, हायर लो बनाते हुए एक बुलिश कैंडल बनाया था।
