Eternal shares: जोमैटो के शेयरों में लगातार 8वें दिन गिरावट, पिछले 4 साल में पहली बार हुआ ऐसा

Eternal shares: इटरनल के शेयरों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कंपनी के शेयरों में आज 26 फरवरी को लगातार आठवें कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली। यह पिछले 4 सालों में इस शेयर में लंबी गिरावट का सिलसिला है। इटरनल, फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो और क्विक कॉमर्स कंपनी जोमैटो की पैरेंट कंपनी है

अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 11:50 AM
Story continues below Advertisement
Eternal shares: पिछले 8 दिनों की गिरावट में इटरनल का शेयर लगभग 13% टूट चुका है

Eternal shares: इटरनल के शेयरों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कंपनी के शेयरों में आज 26 फरवरी को लगातार आठवें कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली। यह पिछले 4 सालों में इस शेयर में लंबी गिरावट का सिलसिला है। इटरनल, फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो और क्विक कॉमर्स कंपनी जोमैटो की पैरेंट कंपनी है।

कंपनी के शेयर आज 26 फरवरी को शुरुआती कारोबार में हल्की बढ़त में थे। लेकिन एक बड़े ब्लॉक डील के बाद शेयर ने तेजी गंवा दी और फिर गिरावट में आ गया।

2,403 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील

ब्लॉक डील के दौरान इटरनल के करीब 9.7 करोड़ शेयरों का लेनदेन हुआ। यह कंपनी की कुल इक्विटी का लगभग 1% हिस्सा है। यह लेनदेन 247.75 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर हुआ, जिससे कुल ट्रांजैक्शन वैल्यू करीब ₹2,403 करोड़ रही। हालांकि इस ब्लॉक डील में खरीदार और विक्रेता कौन थे, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।


Eternal shares: चार साल में सबसे लंबी गिरावट

इटरनल के शेयरों में आखिरी बार इतनी लंबी गिरावट 27 अप्रैल से 10 मई, 2022 के बीच देखने को मिला, जब शेयर लगातार नौ दिनों तक गिरावट के साथ बंद हुआ था।

खबर लिखे जाने के समय, इटरनल के शेयर 0.2 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ ₹249.6 के आसपास कारोबार कर रहा थे। पिछले 8 दिनों की गिरावट के दौरान इटरनल का शेयर लगभग 13% टूट चुका है। इसके साथ ही अब इसका भाव जून 2025 के बाद के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।

Eternal shares: ब्रोकरेज का रुख अब भी पॉजिटिव

हालिया गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन (Bernstein) ने एक दिन पहले 25 फरवरी को जारी अपनी रिपोर्ट में इटरनल के शेयरों पर भरोसा जताया है। ब्रोकरेज का कहना है कि भारतीय क्विक कॉमर्स सेक्टर के फंडामेंटल मजबूत हैं।

उसने इटरनल के शेयरों पर अपनी आउटपरफॉर्म की रेटिंग बरकरार रखी है और इसके लिए 370 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। हालांकि उसने यह भी कहा कि आने वाली कुछ तिमाहियों में AI से जुड़ी खबरों के कारण शेयरों में अस्थिरता रह सकती है।

इटरनल के शेयर को फिलहाल कुल 33 एनालिस्ट्स कवर कर रहे हैं। इनमें से 30 ने इस शेयर को ‘Buy’ की रेटिंग दी है। वही बाकी तीन ने इस शेयर के लिए ‘Sell’ की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- Ola Electric Share: ऑल-टाइम हाई से 84% टूटा शेयर, ब्रोकरेज ने फेरा मुंह, अब एक भी ‘Buy’ रेटिंग नहीं

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।