ZOMATO का शेयर आज करीब 6% उछला, जानिये क्या है तेजी की वजह, क्या ये उछाल रहेगा जारी

ZOMATO ने कहा कि कंपनी की बैलेंसशीट में 11,000 करोड़ रुपये का कैश है। यतिन मोता ने सूत्रों के हवाले से कहा कि मुंबई के रोडशो में कंपनी ने कहा कि इस कैश से आगे ग्रोथ में मदद मिलेगी। जोमैटो के मुताबिक क्विक रिटेल बिजनेस में Blinkit के पास अच्छे अवसर हैं। कंपनी का फोकस फूड डिलीवरी बिजनेस में मार्जिन और मुनाफे पर है

अपडेटेड Jun 02, 2023 पर 2:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ZOMATO के शेयर ने इस साल अब तक करीब 20% के रिटर्न दिये हैं। जबकि निचले स्तरों से ये शेयर करीब 80% तक चला है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में कल जोमैटो (ZOMATO) कंपनी का रोड शो हुआ। मुंबई में कल हुए रोडशो में कई बड़े इनवेस्टर शरीक हुए। इसके साथ ही इसमें HNIs भी शामिल हुए। कल हुए रोडशो का पॉजिटिव असर जोमैटो के शेयर में आज देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से आज कंपनी के शेयर में करीब 6 परसेंट का उछाल देखने को मिला है। इस साल स्टॉक ने अब तक 20 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। रोडशो में जोमैटो ने कहा कि कंपनी की बैलेंसशीट में 11,000 करोड़ रुपये का कैश है। कंपनी को कैश से ग्रोथ में मदद मिलेगी।

    इस पर सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने ज्यादा जानकारी देते हुए कहा कि कल कंपनी ने बड़ा इनवेस्टर मीट आयोजिति किया था जिसमें इनवेस्टर को आमंत्रित किया गया था। इसमें कंपनी ने इनवेस्टर्स को बताया कि जोमैटो बहुत अच्छा कारोबार कर रही है। इसकी प्रॉफिटिब्लिटी भी काफी अच्छी है।

    ZOMATO में क्या पक रहा है?

    यतिन ने कहा कि कंपनी एसी सर्विसिंग, कारपेंटरी या प्लम्बिंग सर्विसिंग सेगमेंट में उतरने का प्लान भी बना रही है। इसके बारे में कंपनी आगे जानकारी दे सकती है। कंपनी ने अधिकृत तौर पर अपनी वेबसाइट पर इस बारे में नहीं कहा है। ये जानकारी सूत्रों के जरिये मिली है।


    DLF का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल

    वहीं मुंबई में रोडशो के बाद शेयर में 6% का उछाल नजर आया। निचले स्तरों से शेयर करीब 80% तक चला है। ये शेयर गिरावट आने पर 40 रुपये के लेवल तक फिसल गया था। इस साल अब तक शेयर ने करीब 20% के रिटर्न दिये हैं।

    मुंबई रोड शो में ZOMATO ने क्या कहा

    ZOMATO ने मुंबई के रोडशो में कहा कि कंपनी की बैलेंसशीट में 11,000 करोड़ रुपये का कैश मौजूद है। इस कैश से आगे ग्रोथ में मदद मिलेगी। कंपनी ने ये भी कहा कि क्विक रिटेल बिजनेस में Blinkit के पास अच्छे मौके हैं। फूड डिलीवरी बिजनेस में मार्जिन और मुनाफे पर हमारा फोकस है। ये जानकारी भी सूत्रों के हवाले से मिली है।

    जोमैटो का शेयर दोपहर 2 बजे के करीब 4.19 प्रतिशत या 2.85 रुपये ऊपर 70.80 रुपये के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया। इसका 52 हफ्ते का उच्च स्तर 79.80 रुपये है। जबकि 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 40.60 रुपये रहा है। आज के कारोबार में कंपनी का शेयर ने 73.20 रुपये का इंट्राडे हाई छुआ। शेयर ने 69.50 रुपये का इंट्राडे लो भी हिट किया।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।