भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में कल जोमैटो (ZOMATO) कंपनी का रोड शो हुआ। मुंबई में कल हुए रोडशो में कई बड़े इनवेस्टर शरीक हुए। इसके साथ ही इसमें HNIs भी शामिल हुए। कल हुए रोडशो का पॉजिटिव असर जोमैटो के शेयर में आज देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से आज कंपनी के शेयर में करीब 6 परसेंट का उछाल देखने को मिला है। इस साल स्टॉक ने अब तक 20 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। रोडशो में जोमैटो ने कहा कि कंपनी की बैलेंसशीट में 11,000 करोड़ रुपये का कैश है। कंपनी को कैश से ग्रोथ में मदद मिलेगी।
