Zomato Share Price: फूड डिलीवरी कंपनी Zomato के शेयरों में गिरावट दूसरे दिन भी थमने का नाम नहीं ले रही है। 26 जुलाई को कारोबार खत्म होने पर Zomato के शेयर 12.61% गिरकर 41.60 रुपए पर बंद हुए हैं।। पिछले दो दिनों में देखें तो Zomato के शेयर 28% तक गिर चुके हैं।
लगातार गिरावट जारी है। कंपनी का लॉक-इन पीरियड सोमवार 23 जुलाई को खत्म हो गया जिसकी वजह से शेयरों में जबरदस्त गिरावट बनी हुई है। मंगलवार 26 जुलाई को शुरुआती कारोबार में सुबह 10 बजे Zomato के शेयर 7.25% गिरकर 44.15 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। इससे पहले सोमवार को Zomato के शेयर 11% गिरकर बंद हुए थे।
Jefferies ने Zomato के शेयरों के लिए Buy रेटिंग देते हुए इसका टारगेट प्राइस 100 रुपए तय किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि खराब सेंटीमेंट की वजह से खरीदारी करने का शानदार मौका है। Jefferies को उम्मीद है कि इस सेगमेंट की प्रॉफिटबिलिटी सुधरेगी, इंडस्ट्री का स्ट्रक्चर पहले से ज्यादा बेहतर होगा और आने वाले दिनों में कंपनी कैश बचा पाएगी।
Zomato के शेयर 25 जुलाई को लगभग 14 फीसदी की गिरावट के साथ 46 रुपये के अपने ऑल टाइम लो पर पहुंच गए। दरअसल, प्री-आईपीओ शेयरहोल्डर्स (प्रमोटर्स, एंप्लॉयी और अन्य संस्थानों) के लिए लॉक इन पीरियड खत्म होने से शेयर में तगड़ी बिकवाली देखने को मिली है।
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) के करीब 613 करोड़ या 78 फीसदी शेयरों का लॉक-इन पीरियड (Lock-in Period) 23 जुलाई को खत्म हो गया है। Zomato का पब्लिक इश्यू BSE और NSE पर 23 जुलाई, 2021 को लिस्ट हुआ था।
लॉक इन पीरियड का नियम उन कंपनियों पर लागू होता है, जिनमें प्रमोटर्स नहीं होते हैं। जोमैटो भी ऐसी ही कंपनियों में शामिल है, जिनमें प्रमोटर होल्डिंग्स जीरो है। नियमों के मुताबिक, जिस कंपनी में प्रमोटर्स नहीं होते हैं उनमें IPO से पहले कंपनी के पास मौजूद इक्विटी शेयर कैपिटल एक शेयरों के अलॉटमेंट से एक साल तक लॉक हो जाती है। इस दौरान, ये शेयरहोल्डर अपना एक भी शेयर बेच नहीं सकते हैं।