Zydus Life के निवेशकों की चांदी, अब बायबैक में हिस्सा लेने पर मिलेंगे अधिक पैसे

Zydus Life Shares: जाइडस लाइफ अपने कुछ शेयरों को वापस खरीद रही है, यानी कि बायबैक कर रही है। इसकी रिकॉर्ड डेट भी फिक्स हो चुकी है। हालांकि अब नया अपडेट ये है कि कंपनी ने इसके तहत खरीदे जाने वाले शेयरों का प्राइस बढ़ा दिया है यानी कि शेयरहोल्डर्स को अपने शेयर बेचने पर अधिक पैसे मिलेंगे। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड May 28, 2026 पर 8:06 AM
Story continues below Advertisement
Zydus Life ने बायबैक प्राइस को प्रति शेयर ₹1150 से बढ़ाकर ₹1260 किया है।

Zydus Life Shares: जाइडस लाइफसाइंसेज ने 27 मई को खुलासा किया कि इसकी बायबैक कमेटी ने बायबैक प्राइस बढ़ाने की मंजूरी दे दी है यानी कि अब यह शेयरहोल्डर्स से उनके शेयर अधिक भाव में खरीदेगी। हालांकि दूसरी तरफ कमेटी ने इसके बायबैक प्रोग्राम के तहत शेयरों की संख्या घटा भी दी है यानी कि कंपनी अब पहले तय किए गए शेयरों से कम संख्या में ही इसे खरीदेगी। जो भाव फिक्स किया गया है, वह बुधवार 27 मई को बीएसई पर इसके क्लोजिंग प्राइस से 16% प्रीमियम पर है। बुधवार को बीएसई पर यह 0.65% की बढ़त के साथ ₹1085.95 पर बंद हुआ था।

किस भाव पर और कितना शेयर बायबैक करेगी Zydus Life?

जाइडस लाइफ ने एक्सचेंज फाइलिंग में खुलासा किया है कि बायबैक प्राइस को प्रति शेयर ₹1150 से बढ़ाकर ₹1260 किया गया है। वहीं दूसरी तरफ बायबैक किए जाने वाले शेयरों की संख्या को घटाकर 95.65 लाख से 87.30 लाख कर दिया गया है जो कि कंपनी के पेड-अप शेयर कैपिटल का 90.87% हिस्सा है। इन बदलावों को कंपनी की बायबैक कमेटी ने 27 मई को हुई बैठक में मंजूरी दी। हालांकि बायबैक के टोटल साइज में कोई बदलाव नहीं है औऱ कंपनी टेंडर ऑफर के रूट के जरिए ₹1100 करोड़ का बायबैक कर रही है। इसमें कंपनी के प्रमोटर्स भी हिस्सा लेंगे। इस बायबैक के लिए रिकॉर्ड डेट 29 मई फिक्स किया गया है।


एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

जाइडस लाइफ के शेयरों ने निवेशकों की कम समय में ही अच्छी कमाई कराई है और वह भी ऐसे समय में, जब भारत समेत दुनिया भर के स्टॉक मार्केट अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग में झुलस रहे हैं। 2 मार्च 2026 को बीएसई पर यह ₹835.85 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से दो ही महीने में यह 30.88% उछलकर 20 मई 2025 को ₹1,093.95 पर पहुंच गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

Q4 Results: ज्वेलरी कंपनी का मुनाफा 61% बढ़ा, कर्जमुक्त बनने और 100 नए शोरूम खोलने की तैयारी

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।