Get App

Stocks to Buy: बुल केस में 80% तक चढ़ सकता है यह स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट से 13% उछला भाव

Zydus Wellness Shares: कंज्यूमर वेलनेस सेक्टर की कंपनी जायडस वेलनेस के शेयरों में आज 31 दिसंबर को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयरों का भाव 13 फीसदी तक उछलकर 482.40 रुपये पर पहुंच गया। यह तेजी ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल की एक रिपोर्ट के बाद आई

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 31, 2025 पर 2:31 PM
Stocks to Buy: बुल केस में 80% तक चढ़ सकता है यह स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट से 13% उछला भाव
Zydus Wellness Shares: मोतीलाल ओसवाल ने बेस केस में जायडस वेलनेस का टारगेट प्राइस 575 रुपये तय किया है

Zydus Wellness Shares: कंज्यूमर वेलनेस सेक्टर की कंपनी जायडस वेलनेस के शेयरों में आज 31 दिसंबर को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयरों का भाव 13 फीसदी तक उछलकर 482.40 रुपये पर पहुंच गया। यह तेजी ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल की एक रिपोर्ट के बाद आई। मोतीलाल ओसवाल ने इसके शेयरों को 'Buy' की रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है। साथ ही अपने बुल केस में इसमें 80 फीसदी तक तेजी की संभावना जताई है।

Zydus Wellness के शेयर पिछले एक महीने में करीब 7 फीसदी और एक साल में लगभग 17 फीसदी चढ़ चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि फिलहाल कंपनी को कवर करने वाले सभी सात एनालिस्ट्स ने स्टॉक पर ‘Buy’ की रेटिंग दी है।

मोतीलाल ओसवाल ने क्यों जताया भरोसा?

ब्रोकरेज ने जायडस वेलनेस पर ‘Buy’ रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है और बेस केस में इसका टारगेट प्राइस 575 रुपये तय किया है। यह मौजूदा स्तरों से इस शेयर में करीब 35 फीसदी की तेजी का अनुमान है। वहीं, अपने बुल केस सीनारियो में ब्रोकरेज का मानना है कि शेयर मौजूदा भाव से करीब 80 फीसदी तक ऊपर जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें