Get App

MP Assembly Election 2023: पूर्व डकैत मलखान सिंह ने संभाली कांग्रेस के प्रचार की कमान, तस्वीरों में देखें कैसा है चुनावी माहौल

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा इलेक्शन का बिगुल बज गया है। राज्य के चुनावी रण में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। ऐसे में अब राज्य की विपक्षी पार्टी कांग्रेस के लिए एक अच्छी खबर आई है। कभी राज्य के चंबल इलाके के मशहूर डाकू रहे मलखान सिंह इस चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। ऐसे में आइये तस्वीरों से समझ लेते हैं कि आखिर इससे कांग्रेस को कितना फायदा मिल सकता है। साथ ही दोनों ही पार्टियां किस तरह से चुनावी रण में ताल ठोंक रही हैं।

अपडेटेड Nov 05, 2023 पर 15:20
Story continues below Advertisement
MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा इलेक्शन का बिगुल बज गया है। राज्य के चुनावी रण में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है।

कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे मलखान सिंह
मलखान सिंह मध्य प्रदेश के चंबल इलाके में एक खूंखार डाकू हुआ करते थे। उन्होंने साल 1982 में उस वक्त की कांग्रेस सरकार के सामने आत्मसमर्पण किया था। हालांकि उस समय शायद किसी को भी ऐसा अंदेशा नहीं हुआ होगा कि कभी मलखान चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार भी करेंगे।

चंबल के इलाके में करेंगे प्रचार
80 साल के पूर्व डकैत मलखान सिंह को कांग्रेस ने ग्वालियर और चंबल के इलाके में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करते हुए नजर आएंगे। इस इलाके में विधानसभा की 34 सीटें शामिल हैं। इसमें से 20 सीटों पर बड़ी संख्या में वोटर्स शामिल हैं। इसमें परिहार वंश भी शामिल है। इसी वंश से मलखान सिंह भी आते हैं।

लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव, बीजेपी के लिए भी किया है प्रचार
मलखान सिंह मध्य प्रदेश की करेरा विधानसभा सीट से साल 1998 और 2003 में चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि इसमें उनको कामयाबी नहीं मिल पाई थी। इससे पहले मलखान सिंह पूर्व डकैत मोहर सिंह के साथ साल 2013 के विधानसभा चुनाव और साल 2014 में लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार किया था। हालांकि बाद में उन्होंने बीजेपी के दामन छोड़ भी दिया था।

कमलनाथ ने किया मलखान का स्वागत
कांग्रेस में शामिल होने के बाद मलखान ने कहा कि आने वाले चुनावों में ग्वालियर और चंबल के इलाके से बीजेपी का सफाया हो जाएगा। वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने मलखान का पार्टी में स्वागत करते हुए उनको राज्य का रक्षक बताया। कमलनाथ ने कहा, मैं पार्टी में उनका स्वागत करता हूं।

शिवराज सिंह चौहान कर चुके हैं पर्चा दाखिल
राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी राज्य की बुधनी विधानसभा से अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। उन्होंने पर्चा दाखिल करने से पहले एक रोड शो भी किया। साथ ही उन्होंने राज्य में दोबारा से सत्ता में आने का भरोसा भी दिखाया।

पीएम मोदी की सिवनी में रैली
वहीं रविवार को राज्य में पार्टी के चुनाव प्रचार की कमान पीएम मोदी ने संभाली। पीएम ने सिवनी में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा किजनता ने इस चुनाव में बीजेपी को जीत की गारंटी दे दी है।

कांग्रेस की भी तैयारियां जोरों पर
राज्य में विपक्षी पार्टी कांग्रेस की तैयारियां भी अपने पूरे शबाब पर हैं। जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी खासे ऐक्टिव नजर आ रहे हैं। साथ ही राज्य की राजनीति में कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह भी इस विधानसभा चुनाव में काफी ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं।