Get App

Rekha को 'मां' क्यों कहकर बुलाती हैं Aishwarya Rai? जानिए इस खास रिश्ते की हैरान कर देने वाली वजह!

ऐश्वर्या राय और रेखा के बीच गहरा और खास रिश्ता है, जहां ऐश्वर्या रेखा को अपनी मां मानती हैं। रेखा भी उन्हें अपनी बेटी की तरह प्यार देती हैं। दोनों दक्षिण भारतीय संस्कृति से जुड़ी हैं, जहां महिलाओं को 'मां' कहकर सम्मानित किया जाता है

MoneyControl News
अपडेटेड Dec 21, 2024 पर 10:54
Rekha को 'मां' क्यों कहकर बुलाती हैं Aishwarya Rai? जानिए इस खास रिश्ते की हैरान कर देने वाली वजह!

हाल ही में, बच्चन परिवार और ऐश्वर्या के बीच मतभेद की खबरें सामने आई हैं, जिनमें दावा किया गया है कि ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के बीच दूरियां बढ़ रही हैं। हालांकि, रेखा के साथ ऐश्वर्या का गहरा और खास रिश्ता हमेशा चर्चा का विषय बना रहता है।(image source: instagram)

ऐश्वर्या राय और रेखा के फैंस जानते हैं कि दोनों एक-दूसरे के काफी करीब हैं। ऐश्वर्या, रेखा को अपनी मां मानती हैं और उन्हें 'मां' कहकर पुकारती हैं। (image source: instagram)

रेखा भी ऐश्वर्या को अपनी बेटी की तरह मानती हैं। जहां भी वे मिलती हैं, रेखा उन पर अपना प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। हाल ही में, अनंत अंबानी की शादी में, रेखा ने ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या पर जमकर प्यार बरसाया।(image source: instagram)

अनंत अंबानी की शादी से ऐश्वर्या और रेखा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। इनमें ऐश्वर्या को रेखा के पैर छूते देखा गया, जो फैंस के लिए खुशी और हैरानी दोनों का कारण बना।(image source: instagram)

ऐश्वर्या ने पहली बार रेखा को 'मां' एक अवॉर्ड शो के दौरान पुकारा था। उस शो में उन्होंने रेखा के हाथों पुरस्कार प्राप्त किया और इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा सम्मान बताया। इस पल ने पूरी इंडस्ट्री का ध्यान खींचा।(image source: instagram)

इस खूबसूरत रिश्ते की जड़ें दक्षिण भारतीय संस्कृति से जुड़ी हैं। ऐश्वर्या और रेखा, दोनों दक्षिण भारत से ताल्लुक रखती हैं, जहां महिलाओं को 'मां' कहकर संबोधित करना आदर का प्रतीक है।(image source: instagram)

ऐश्वर्या दक्षिण भारतीय परंपरा को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक रूप से रेखा को 'मां' कहने में संकोच नहीं करतीं। रेखा भी उन्हें उसी  स्नेह से अपनाती हैं और एक मां की तरह उनका ख्याल रखती हैं।(image source: instagram)

हालांकि, बच्चन परिवार के अन्य सदस्य रेखा से दूरी बनाए रखते हैं। अमिताभ बच्चन और रेखा का पुराना इतिहास इस दूरी की मुख्य वजह माना जाता है।(image source: instagram)

MoneyControl News

First Published: Dec 21, 2024 10:54 AM

सब समाचार

+ और भी पढ़ें