Get App

सिर्फ एआर रहमान नहीं, इन सितारों के लिए भी 2024 रहा दर्दभरा, एक तलाक ने मचा दिया था देशभर में हड़कंप!

साल 2024 में कई सेलेब्स के रिश्तों का अंत सुर्खियों में रहा। हार्दिक पांड्या-नताशा, अर्जुन कपूर-मलाइका, दलजीत कौर-निखिल पटेल, ईशा देओल-भरत तख्तानी ने अपने रिश्ते खत्म किए। वहीं, ऑस्कर विजेता एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो ने 29 साल की शादी के बाद अलग होने का फैसला लिया

MoneyControl News
अपडेटेड Nov 27, 2024 पर 17:58
सिर्फ एआर रहमान नहीं, इन सितारों के लिए भी 2024 रहा दर्दभरा, एक तलाक ने मचा दिया था देशभर में हड़कंप!

बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया में ब्रेकअप और तलाक की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। साल 2024 भी कई सेलेब्रिटीज के लिए बेहद दर्दभरा साबित हुआ। कुछ सितारों के रिश्ते खत्म हो गए, तो कुछ ने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला लिया। (image source: instagram)

इस लिस्ट में पहला नाम क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और अभिनेत्री नताशा का है। शादी के चार साल बाद, दोनों ने अलग होने की घोषणा अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर की। उन्होंने बताया कि उनके बीच लंबे समय से रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, जिसके कारण आपसी सहमति से तलाक का फैसला लिया गया। यह खबर महीनों तक सुर्खियों में रही।(image source: instagram)

इसके अलावा, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप भी खूब चर्चा में रहा। 2019 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने वाले इस जोड़े ने कई साल डेट करने के बाद अलग होने का निर्णय लिया।(image source: instagram)

अभिनेत्री दलजीत कौर ने 2022 में निखिल पटेल से शादी की थी। हालांकि, निखिल के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते दलजीत ने शादी तोड़ने का फैसला किया।(image source: instagram)

ईशा देओल और भरत तख्तानी ने भी अपनी 11 साल पुरानी शादी को आपसी सहमति से खत्म कर दिया।(image source: instagram)

इस लिस्ट में ऑस्कर विजेता एआर रहमान और सायरा बानो का नाम भी शामिल है। 29 साल की शादी के बाद, सायरा ने रहमान से अलग होने का फैसला लिया। (image source: instagram)

MoneyControl News

First Published: Nov 27, 2024 5:58 PM

सब समाचार

+ और भी पढ़ें