Get App

Bigg Boss OTT 2: पुनीत सुपरस्टार के बेघर होने के बाद बदली घर की दशा, जानिए कंटेस्टेंट्स की अपडेटेड लिस्ट

बिग बॉस ओटीटी 2 में पुनीत सुपरस्टार की हरकत के बाद से लगातार शो ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। शो में जहां छोटे पर्दे के कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं वहीं सोशल मीडिया की दुनिया के कई चेहरे भी दिखाई दिए। पुनीत सुपरस्टार के निकलने के बाद से अब घर में कंटेस्टेंट का खेल बदल गया है। देखिए अब घर में किन कंटेस्टेंट्स में होने जा रही है भिड़ंत-

MoneyControl News
अपडेटेड Jun 20, 2023 पर 10:09
Bigg Boss OTT 2: पुनीत सुपरस्टार के बेघर होने के बाद बदली घर की दशा, जानिए कंटेस्टेंट्स की अपडेटेड लिस्ट

नवाजुद्दीन सिद्दिकी की एक्स वाइफ आलिया सिद्दिकी भी इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 में दिखाई दे रही हैं। नवाजुद्दीन पर कई आरोप लगा चुकीं आलिया फिलहाल एक इतालवी लड़के को डेट कर रही हैं।

पलक पुरस्वानी छोटे पर्दे पर Splitsvilla 7, बड़ी देवरानी, बड़े भैया की दुल्हनिया जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जानी जाती हैं। अविनाश सचदेव से उनका रोका हो गया था लेकिन किसी कारण दोनों ने चार साल बाद अपने रास्ते अलग कर लिए।

अविनाश सचदेव यानि पलक पुरस्वानी के एक्स बॉयफ्रेंड और छोटे पर्दे के सबसे चर्चित चेहरे भी आपको बिग बॉस ओटीटी 2 में दिखाई देंगे। शलमाली देसाई से अविनाश ने 2015 में शादी की थी लेकिन ये शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई और तलाक हो गया।

सोशल मीडिया स्टार मनीषा रानी बिहार से हैं। जबसे वो आई हैं लोग उन्हें शहनाज गिल और अर्चना गौतम की कॉपी बता रहे हैं। वो द कपिल शर्मा शो और DID में भी नजर आ चुकी हैं।

फुकरा इंसान यानि अभिषेक मल्हान एक बेहद पॉपुलर यू ट्यूबर और गेमर हैं। वो सोशल मीडिया पर अपने अजीबो-गरीब चैलेंजेस की वजह से जाने जाते हैं।

आकांक्षा पुरी को स्वंयवर-मीका दी वोहटी में देखा गया था। हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वालीं आकांक्षा का हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड पारस छाबड़ा से ब्रेकअप हुआ है।

28 साल की जिया शंकर ने मेरी हानिकारक बीवी जैसे टीवी शोज किए हैं। वो अपनी पहचान बनाने बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आएंगी।

फलक नाज पिछले एक दशक से टीवी पर नजर आ रही हैं लेकिन वो खबरों में छाईं अपने भाई शीजान खान की वजह से। शीजान खान  तुनीषा शर्मा सुसाइड केस में सलाखों के पीछे हैं।

साइरस बरोचा MTV बकरा जैसे लीक से हटकर शोज की वजह से जाने जाते हैं। उनकी शादी आयशा से हुई है जो एक फोटोग्राफर हैं। उनके दो बच्चे भी हैं। वो अपने सेंस ऑफ ह्युमर की वजह से फेमस हैं।

जेड हडीड एक लेबनीज हैं जो दुबई में रहते हैं। ये मिडल ईस्ट के सबसे ज्यादा महंगे मॉडल हैं। फिटनेस मॉडल रमोना खलील से तलाक के बाद अब ये सिंगल हैं और प्यार की तलाश में है।

बिग बॉस में इस बार बेबिका धुर्वे जो पेशे से एक डेंटिस्ट हैं नजर आ रही हैं। भाग्यलक्ष्मी जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं और सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं।

कई दशकों तक फिल्मी पर्दे पर राज करने वाली पूजा भट्ट अकसर कॉन्ट्रोवर्सीज का हिस्सा रही हैं। देखना ये है कि घर में इनकी एंट्री क्या बदलाव लेकर आती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें