
1-जिनेसिस (Genesis)
दुनिया के सबसे अमीर एंटरटेनर्स की लिस्ट में इंग्लिश रॉक बैंड जिनेसिस ( Genesis) पहले नंबर पर है। इस रॉक बैंड की साल 2022 में नेट वर्थ 330 मिलियन डॉलर की है। इस ग्रुप ने पिछले साल सितंबर में कॉनकॉर्ड म्यूजिक ग्रुप को अपने म्यूजिक राइट्स बेच दिए थे।
2- स्टिंग (Sting)
टॉप 10 अमीर एंटरटेनर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर स्टिंग (Sting) का नाम है। स्टिंग का असली नाम गॉर्डन मैथ्यू थॉमस सुमनेर 17 बार के ग्रैमी अवार्ड विनर हैं। साल 2022 में इनकी नेट वर्थ 210 मिलियन डॉलर की थी।
3- टायलर पेरी (Tyler Perry)
टॉप 10 अमीर एंटरटेनर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर टायलर पेरी का नाम आता है। साल 2022 में इनकी कुल 175 मिलियन डॉलर की थी। इन्होंने अपनी फिल्मों, BET TV शो और अपने अटलांटा बेस्ड प्रोडक्शन बैकलॉट से कमाई की थी। इन्होंने दूसरी बार इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।
4- ट्रे पार्कर और मैट स्टोन (Trey Parker and Matt Stone)
टॉप 10 अमीर एंटरटेनर्स की लिस्ट में ट्रे पार्कर और मैट स्टोन का नाम लिस्ट में चौथे नंबर पर है। साल 2022 में इनकी कुल नेटवर्थ 160 मिलियन डॉलर की थी। उनकी इस कमाई का अधिकांश हिस्सा पैरामाउंट डील से आता है जिसे की साल 2021 में किया गया था।
5- जेम्स एल ब्रूक्स और मैट ग्रोइनिंग (James L. Brooks & Matt Groening)
टॉप 10 अमीर एंटरटेनर्स की लिस्ट में जेम्स एल ब्रूक्स और मैट ग्रोइनिंग का नाम पांचवे नंबर पर शामिल है। साल 2022 में इनकी कुल नेटवर्थ 105 मिलियन डॉलर की थी।
6- ब्रैड पिट (Brad Pitt)
सबसे अमीर एंटरटेनर्स की लिस्ट में छठे नंबर पर ब्रैड पिट का नाम शामिल है। साल 2022 में इनकी नेट वर्थ 100 मिलियन डॉलर की थी। साल 2022 में ब्रैड पिट ने 113 मिलियन की प्रॉपर्टी को बेचा था। वहीं अपनी फिल्मों से इन्होंने 30 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।
7- रोलिंग स्टोन्स (Rolling Stones)
98 मिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ रोलिंग स्टोन्स का नाम सबसे अमीर एंटरटेनर्स की लिस्ट में सातवें नंबर पर शामिल है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटिश रॉक बैंड के कलाकार मिक जैगर, कीथ रिचर्ड्स ने पिछले साल 8.5 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।
8- जेम्स कैमरन (James Cameron)
दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म अवतार के निर्माता सबसे अमीर एंटरटेनर्स की लिस्ट में आठवें नंबर पर आते हैं। साल 2022 में जेम्स कैमरन की नेटवर्थ 95 मिलियन डॉलर की थी। बता दें कि जेम्स कैमरन ने कल्ट फिल्म टाइटैनिक का भी निर्माण किया है।
9- टेलर स्विफ्ट (Taylor Swift)
दुनिया की सबसे फेमस सिंगर्स में से एक टेलर स्विफ्ट इस लिस्ट में नौंवे पायदान पर शामिल हैं। साल 2022 में टेलर स्विफ्ट की नेट वर्थ 92 मिलियन डॉलर की थी।
बुरा बन्नी (Bad Bunny)
इस लिस्ट में आखिरी नाम रैपर बुरा बन्नी (Bad Bunny) का है। रैपर बुरा बन्नी बुलेट ट्रेन में ब्रैड पिट के साथ भी नजर आए थे। साल 2022 में बुरा बन्नी (Bad Bunny) की नेट वर्थ 88 मिलियन डॉलर की थी।