Get App

जैकलीन फ़र्नांडिस ने दुनिया के सबसे मशहूर यूट्यूबर 'मिस्टर बीस्ट' के साथ मिलकर किया ये काम

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फ़र्नांडिस ने दुनिया के सबसे मशहूर यूट्यूबर 'मिस्टर बीस्ट' के साथ मिलकर उनके चैरिटेबल ट्रस्ट 'बीस्ट फ़िलैंथ्रोपी' को सपोर्ट किया है

MoneyControl News
अपडेटेड Nov 07, 2024 पर 18:58
जैकलीन फ़र्नांडिस ने दुनिया के सबसे मशहूर यूट्यूबर 'मिस्टर बीस्ट' के साथ मिलकर किया ये काम

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज ने दुनिया के सबसे मशहूर यूट्यूबर 'मिस्टर बीस्ट' के साथ कोलैब किया है. उनके चैरिटेबल ट्रस्ट 'बीस्ट फिलैंथ्रोपी' को एक्ट्रेस ने सपोर्ट किया है. (IMAGE SOURCE: GOOGLE)

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं. जैकलीन ने अब दुनिया के सबसे मशहूर यूट्यूबर ‘मिस्टर बीस्ट’ के साथ कोलैब किया है. जैकलीन ने ‘मिस्टर बीस्ट’ के चैरिटेबल ट्रस्ट ‘बीस्ट फिलैंथ्रोपी’ को सपोर्ट करने के लिए एक फंडरेजर प्रोग्राम में भी भाग लिया है.(IMAGE SOURCE: GOOGLE)

‘मिस्टर बीस्ट’ दुनिया के सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर वाले यूट्यूबर हैं जिनकी करोड़ों की फैन फॉलोइंग है. ‘मिस्टर बीस्ट’ का असली नाम जेम्स स्टीफन जिमी डोनाल्डसन है.(IMAGE SOURCE: GOOGLE)

‘मिस्टर बीस्ट’ की पहल बीस्ट फिलैंथ्रोपी, इंडिया में महिलाओं और बच्चों के लिए भारत के NGO उदयन केयर के साथ मिलकर काम करता है. इस काम के लिए अक्सर फंडरेजिंग जैसे काम किए जाते हैं, जिसके लिए जैकलीन दिल्ली आईं थीं.(IMAGE SOURCE: GOOGLE)

मिस्टर बीस्ट के एक सिस्टर यूट्यूब चैनल ‘बीस्ट फिलैंथ्रोपी’ पर ये वीडियो अपलोड किया गया है. इस वीडियो का टाइटल है ‘Empowering girls in India’. इस वीडियो को अबतक लगभग 2 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस वीडियो में जैकलीन ने दिल्ली के एनजीओ उदयन केयर में जाकर वहां की लड़कियों से मुलाकात की.(IMAGE SOURCE: GOOGLE)

‘बीस्ट फिलैंथ्रोपी’ पर ऐसे कई वीडियो हैं जिनमें इस तरह के नेशन बिल्डिंग कामों को दिखाया जाता है. जैकलीन के वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकलीन ने सुजॉय घोष की साल 2009 की फिल्म ‘अलादीन’ से रितेश देशमुख के साथ बॉलीवुड में अपनी पहचान कायम की थी.(IMAGE SOURCE: GOOGLE )

सब समाचार

+ और भी पढ़ें