Get App

एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करते हैं कार्तिक आर्यन? जानिए लव और पर्सनल लाइफ से जुड़ी अनसुने किस्से

भूल भुलैया, शहजादा और लुक्का चुप्पी जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले Kartik Aaryan अपने फिल्मों के लिए करोड़ों चार्ज करते हैं। पिछले 5 साल में उनकी इनकम 40 गुना बढ़ चुकी है। ग्वालियर के मध्यम वर्गीय परिवार से निकले कार्तिक आर्यन ने संघर्ष से सफलता तक का सफर तय किया है

MoneyControl News
अपडेटेड Nov 22, 2024 पर 15:18
एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करते हैं कार्तिक आर्यन? जानिए लव और पर्सनल लाइफ से जुड़ी अनसुने किस्से

कार्तिक का असली नाम कार्तिक तिवारी है, और उनका जन्म 22 नवंबर 1990 को ग्वालियर, मध्य प्रदेश में हुआ था। उनके माता-पिता डॉक्टर हैं जो चाहते थे की कार्तिक भी डॉक्टर ही बने। (Image-social media)

कार्तिक ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है इसी दौरान उन्होंने ऑडिशन के लिए मुंबई आना-जाना और मॉडलिंग भी शुरू किया था। लगातार असफलताओं के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और एक्टिंग का कोर्स भी किया। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट की माने तो शुरुआती दिनों में वह मुंबई में पैसों के लिए खाना भी बनाते थे। (Image-social media)

कार्तिक को फिल्मों में पहला ब्रेक कॉलेज के तीसरे साल में मिला था। ऑडिशन में उनका प्रदर्शन पसंद किया गया और उन्हें प्यार का पंचनामा में काम करने का मौका मिला। (Image-social media)

कार्तिक ने हाल हाल ही में भूल भुलैया 2 और भूल भुलैया 3 किए हैं। ये दोनों फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर काफी सफल रहे हैं। इसके साथ ही कार्तिक ने प्यार का पंचनामा 2 और शहजादा और लुक्का चुप्पी जैसी सुपरहिट फिल्में भी की है। (Image-social media)

कार्तिक और सारा अली खान के बीच डेटिंग की अफवाहें भी उड़ीं थी जब वह दोनों 2020 में रिलीज हुई फिल्म लव आज कल 2 में काम कर रहे थे। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद भी किया था। कॉफी विद करण शो में सारा ने स्वीकार किया कि वह कार्तिक को डेट कर रही थीं लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था। (Image-social media)

News18 के मुताबिक कार्तिक की अपने सफल फिल्मों की वजह से काफी डिमांड में रहते हैं। वह एक फिल्म के लिए करीब 35-40 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। (Image-social media)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें