Get App

Redmi Note 14: 9 दिसंबर को लॉन्च होगा Redmi Note 14 Series, AI फीचर्स से होगा लैस!

Xiaomi ने अपनी बहुप्रतीक्षित Redmi Note 14 सीरीज की लॉन्च डेट 9 दिसंबर घोषित की है, जिसमें तीन मॉडल्स Redmi Note 14 5G, Note 14 Pro 5G, और Note 14 Pro+ 5G शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स में 6.67 इंच का डिस्प्ले, AI फीचर्स, MediaTek और Snapdragon चिपसेट, 50 मेगापिक्सल कैमरा, और 6,200mAh बैटरी जैसी सुविधाएं होंगी

MoneyControl News
अपडेटेड Dec 01, 2024 पर 06:33
Redmi Note 14: 9 दिसंबर को लॉन्च होगा Redmi Note 14 Series, AI फीचर्स से होगा लैस!

Redmi Note 14 यह सीरीज तीन मॉडल्स में आ सकती है। Redmi Note 14 5G, Note 14 Pro 5G, और Note 14 Pro+ 5G। इन सभी मॉडल्स को पहले चीन में लॉन्च किया गया था, और अब ये भारत में भी दस्तक देने जा रहे हैं।(Image source: google)

इन स्मार्टफोन्स में 6.67 इंच का OLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। साथ ही, इन फोन में AI फीचर्स भी होंगे, जो उपयोगकर्ताओं को स्मार्ट और इंटेलिजेंट अनुभव प्रदान करेंगे।(image source: google)

Redmi Note 14 Pro+ मॉडल में MediaTek Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर होगा, जबकि Redmi Note 14 Pro में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट मिलेगा। दोनों प्रो मॉडल्स में हाई परफॉर्मेंस के लिए ड्यूल चिपसेट का सपोर्ट किया जाएगा।(image source: google)

Redmi Note 14 Pro+ में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलिफोटो कैमरा होगा। वहीं, Redmi Note 14 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा हो सकता है।(image source: google)

बैटरी के मामले में, Redmi Note 14 Pro+ में 6,200mAh की बैटरी होगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Redmi Note 14 Pro में 5,500mAh की बैटरी होगी, जो 44W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।(image source)

इन स्मार्टफोन्स की कीमतों के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इनका डिजाइन चीन में लॉन्च हुए मॉडल्स के समान होगा।(image source: google)

Redmi Note 14 सीरीज की लॉन्च के बाद, यह स्मार्टफोन विभिन्न प्रतिस्पर्धी स्मार्टफोन्स को चुनौती देगा। AI फीचर्स इसे उपयोगकर्ताओं के लिए और भी स्मार्ट बना देंगे, जिससे इसे एक बेहतरीन विकल्प माना जाएगा।(image source: google)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें