Get App

Bigg Boss 17 में यूट्यूबर, गेमर से लेकर कॉमेडियन की हुई एंट्री, ये कपल्स आपस में भिड़ते हुए आएंगे नजर, देखिए लिस्ट

Bigg Boss 17 के कंटेस्टेंट्स की अनाउंसमेंट हो चुकी है। घर के भीतर मुनव्वर फारुकी, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा जैसे जाने-माने चेहरे एंट्री कर चुके हैं। ऐसे में देखना ये है कि इस बार घर में कौन अपने दिमाग का इस्तेमाल करके जनता का दिल जीत पाता है। कुल-मिलाकर इस बार का शो काफी दिलचस्प होने वाला है। देखिए ये लिस्ट-

MoneyControl News
अपडेटेड Oct 15, 2023 पर 23:07
Bigg Boss 17 में यूट्यूबर, गेमर से लेकर कॉमेडियन की हुई एंट्री, ये कपल्स आपस में भिड़ते हुए आएंगे नजर, देखिए लिस्ट

बिग बॉस की पहली कंटेस्टेंट मन्नारा चोपड़ा हैं। मन्नारा चोपड़ा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं। मन्नारा चोपड़ा बिग बॉस के जरिए अपनी पहचान बनाने आई हैं। स्टेज पर मन्नारा चोपड़ा ने KISS कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में भी बात की। दरअसल, एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान डायरेक्टर ने उन्हें किस किया था।

लॉक अप सीजन 1 के विनर मुन्नवर फारुकी को इस बार उनके फैंस बिंग बॉस में देख पाएंगे। स्टैंड अप कॉमेडियन ने अपने दिमाग और जुनून के चलते लॉक का पहला सीजन जीता था। देखना ये है कि क्या वो वही रफ्तार इस बार बरकरार रखेंगे।

‘गुम हैं किसी के प्यार में’ नजर आए कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की भी घर में शानदार एंट्री हुई। दोनों की एनर्जी देखकर सलमान खान भी इंप्रेस नजर आए। देखना ये है कि कपल होने के बाद भी दोनों अपनी गेम घर के अंदर कैसे खेलेंगे।

बिग बॉस के पांचवे कंटेस्टेंट हैं नावेद सोल। नावेद यूके से हैं जो वहां की एक काफी फेमस टीवी पर्सनैलिटी हैं। उन्हें देखकर सलमान खान ने उन्हें 'बड़े अब्दू' का टैग दे दिया।

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अनुराग डोभाल बिग बॉस के छठे कंटेस्टेंट के रूप में नजर आए। उन्हें बाबू भैया के नाम से जाना जाता है और उत्तराखंड के रहने वाले हैं। अनुराग के सोशल मीडिया पर 12 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन संग एंट्री ली। विक्की जैन का कहना है कि वो अपनी पत्नी के फोटो खींच-खींच कर परेशान हैं। इसी के साथ अंकिता और विक्की ने बिग बॉस के घर में दोबारा सात फेरे लिए और साथ ही सलमान खान ने उनसे सात वचन भी दिलवाए।

बिग बॉस के घर में क्रिमिनल लॉयर सना रईस खान और एक्स क्राइम रिपोर्टर जिग्ना वोरा की एंट्री हुई है। शो में दोनों कंटेस्टेंट ने बताया कि उन्हें शो के भीतर क्यों लिया जाना चाहिए।

सोनिया बंसल की बिग बॉस के घर में लास्ट मिनट एंट्री हुई। वो स्टेज पर बैग लेकर और नंगे पांव पहुंचीं और साथ ही उन्होंने सलमान खान को और बिग बॉस को अपना फेवरेट शो बताया।

बिग बॉस के घर में असम की रहने वालीं फिरोजा खान उर्फी खानजादी की भी एंट्री हुई। उन्होंने सलमान खान को अपने नाम खानजादी का मतलब भी बताया। कहती हैं कि उन्होंने अपना ये नाम खुद रखा है।

सनी आर्या ने भी बिग बॉस में धमाकेदार एंट्री की। सनी एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं जो व्लॉग और प्रैंक वीडियोज बनाते हैं। उन्हें तहलका भाई के नाम से उनके फैंस जानते हैं।

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रिंकू धवन भी बिग बॉस 17 में नजर आएंगी। रिंकू धवन को उनकी मां खुद शो पर छोड़ने आई थीं। वो काफी सालों से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और कई फेमस टीवी शोज में काम कर चुकी हैं।

बिग बॉस 17 के घर में यूट्यूबर अरुण महाशेट्टी भी पधार चुके हैं। सलमान खान को यूट्यूबर ने अपना पूरा काम भी बताया। अरुण का कहना है कि वो एक गेमर हैं और यूट्यूब पर गेम खेलते हैं।

बिग बॉस 17 के आखिरी दो सदस्य- अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय हैं। अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय को शो उडारियां से फैंस जानते हैं। इस शो के दौरान उनका एक अच्छा बॉन्ड क्रिएट हो गया था। फिलहाल दोनों के बीच का मनमुटाव किसी से भी छिपा नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें