
हल्दी सेरेमनी के दौरान, शोभिता ने पारंपरिक येलो आउटफिट को छोड़ते हुए लाल रंग की साड़ी पहनी, जिसे उन्होंने मैचिंग फुल-हैंड ब्लाउज के साथ पेयर किया। इस अनोखे और खूबसूरत अंदाज ने शादी के फैशन में नया ट्रेंड सेट किया है। वहीं, नागा चैतन्य कुर्ता-पायजामा में हमेशा की तरह हैंडसम और आकर्षक लग रहे थे।(image source: x)
शादी के आयोजन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यह एक पारंपरिक और पुराने ढंग की शादी होगी। रस्में तेलुगु ब्राह्मण परंपराओं के अनुसार की जाएंगी, जो लगभग आठ घंटे से भी ज्यादा समय तक चलेंगी। यह पूरी तरह पारंपरिक अंदाज में दोनों परिवारों के आशीर्वाद और रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगी।(image source: google)
नागा चैतन्य और शोभिता की शादी का आयोजन हैदराबाद के फेमस अन्नपूर्णा स्टूडियो में होगा। इस स्टूडियो की स्थापना नागा चैतन्य के दादा ने की थी, और इसे खास पारिवारिक महत्व प्राप्त है। शादी को लेकर नागा चैतन्य के पिता और साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने भी उत्साह जताते हुए कहा कि यह एक इंटिमेट शादी होगी।(image source: x)
नागार्जुन ने बताया कि शादी के लिए मेहमानों की सूची सीमित रखी गई है, यह आयोजन बेहद खास रहेगा। शादी के दौरान दोनों परिवारों के करीबी और कुछ चुनिंदा दोस्तों की मौजूदगी में यह यादगार पल बनाया जाएगा।(IMAGE SOURCE: google)
यह शादी साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक मानी जा रही है। फैंस और शुभचिंतक इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब यह खूबसूरत कपलस हमेशा के लिए एक हो जाएगा। (IMAGE SOURCE: X)