Get App

Oscar 2024 से पहले बीते साल के विनर्स पर डाल लें एक नजर, जानिए किसने जीते थे सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स

Oscar 2024 में ओपेनहाइमर 11 नॉमिनेशंस के साथ सबसे आगे है। साल 2023 में Everything Everywhere All at Once 11 कैटेगरीज में नॉमिनेट हुई थी जिसमें से सात में उसे जीत हासिल हुई जानिए किस कैटेगरी में कौन रहा विजेता-

MoneyControl News
अपडेटेड Mar 10, 2024 पर 20:19
Oscar 2024 से पहले बीते साल के विनर्स पर डाल लें एक नजर, जानिए किसने जीते थे सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स

Everything Everywhere All at Once में नजर आईं मिशेल यिओ को बेस्ट लीड एक्ट्रेस के लिए ऑस्कर दिया गया था।

ऑस्कर 2023 में द व्हेल में नजर आए Brendan Fraser को बेस्ट लीड एक्टर का अवॉर्ड मिला था।

ऑस्कर में बेस्ट डायरेक्टर के रूप में डेनियल क्वान और डेनियल शिनर्ट को Everything Everywhere All at Once के लिए सम्मानित किया गया।

Everything Everywhere All at Once की एडिटिंग ने फिर एक बार सबका दिल जीता और 2023 में फिल्म को बेस्ट फिल्म एडिटिंग कैटेगरी में अवॉर्ड दिया गया।

बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में भारत का मान बढ़ाते हुए RRR के Naatu Naatu को अवॉर्ड दिया गया।

बेस्ट साउंड के लिए 2023 में ऑस्कर Top Gun-Maverick को मिला।

स्क्रीनप्ले के मामले में भी Everything Everywhere All at Once ने सबको पछाड़ अवॉर्ड अपने नाम किया था।

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर Everything Everywhere All at Once के लिए के हुए क्वान को अवॉर्ड मिला।

Everything Everywhere All at Once से जेमी ली कर्टिस को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए सम्मानित किया गया।

All Quiet on the Western Front को Oscar 2023 में बेस्ट सिनेमैटोग्राफी के लिए सराहा गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें