
फैशन सेंस के लिए जानी जाने वाली सिंथिया एरिवो ने कस्टम लुई विटों गाउन से फैंस हैरान रह गए। ग्रीन कलर के लेदर से बना उनका ड्रेस काफी अतरंगी था। कुछ लोगों ने उनके लुक की तुलना "विकेड" के एक खराब कैरेक्टर से की।
हैली स्टीनफेल्ड ने ऑस्कर में एली साब की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी। बिलोवी शिफॉन गाउन था तो बेहद सुंदर लेकिन डिजाइन और कलर से पुराना लग रहा था। इस बार अपने स्टाइल पर खरी नहीं उतर पाईं।
हमेशा स्टाइलिश दिखने वाले ड्वेन वेड को भी अपने कस्टम एटेलियर वर्साचे टक्सीडो के लिए लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। बड़े साइज के लैपल्स और छोटे बटन ने उनके फैशन में रेशो पर सवाल उठाए।
फ्लोरेंस पुघ की ऑस्कर में अपनी ड्रेस की बदौलत उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। हालांकि बाकि लोगों की तरह उनकी ड्रेस 80s के गाउन और पर्दों के कॉम्बिनेशन की फील दे रही थी।
जूलियन हफ ने गोल्ड एंड सिल्वर टॉप के साथ अलेक्जेंड्रे वाउथियर व्हाइट जंपसूट और न्यूड प्लेटफॉर्म हील्स पहने। हालांकि, यह कॉम्बिनेशन इवेंट की वाइब के साथ बिलकुल मैच नहीं हो रहा था।