Get App

OTT release this weekend: एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है अगला हफ्ता, देखिए OTT पर रिलीज हो रही हैं कौन सी फिल्में...

2024 के लिए सभी आगामी बॉलीवुड फिल्मों की एक सूची, रिलीज की तारीखों, कलाकारों, गीतों, ट्रेलरों और बहुत कुछ के साथ, ताकि आपके पास वह सब कुछ हो जो आपको जानना आवश्यक है। जानें कि कौन सी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी

MoneyControl News
अपडेटेड Nov 07, 2024 पर 14:55
OTT release this weekend: एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है अगला हफ्ता, देखिए OTT पर रिलीज हो रही हैं कौन सी फिल्में...

नवंबर का अगला हफ्ता (11 नवंबर से 17 नवंबर तक) एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है। दरअसल, इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर मजेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं।(image source: google)

OTT प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते यूजर्स को नई रिलीज होने वाली वेब सीरीज व फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी को देखते हुए हम आपको नेक्सट वीक नई ओटीटी रिलीज की जानकारी देने वाले हैं। (image source: google)

इस हफ्ते की तरह ही अगला हफ्ता फिर से नई सौगात लेकर आ रहा है. अगले हफ्ते भी नई धाकड़ सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं. बेहतरीन कंटेंट वाली इन फिल्मों और सीरीज को आप घर बैठे देख पाएंगे.(image source: google)

15 नवंबर को रिलीज होने वाली है ‘द साबरमती रिपोर्ट’ एक सत्य घटना पर आधारित एक बॉलीवुड क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन रंजन चांडेल द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में विक्रांत मेस्सी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। (image source: google)

15 नवंबर को सोनी लाइव पर फ्रीडम एट मिडनाइट' सीरीज रिलीज होने जा रही है। यह सीरीज इतिहास और राजनीतिक ड्रामा के शौकीनों के लिए बेहद खास साबित हो सकती है। इसकी कहानी भारतीय स्वतंत्रता के अंतिम दिनों के विभाजन पर आधारित है। (image source: google)

मैच फिक्सिंग एक आगामी पोलिटिकल थ्रिलर बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन केदार गायकवाड़ द्वारा किया गया है। यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में विनीत कुमार सिंह, अनुजा सैथ और मनोज जोशी जैसे कलाकार शामिल हैं|(image source: google)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें