Get App

Shoaib Malik ने 13 साल छोटी पाकिस्तानी एक्ट्रेस से किया निकाह, सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरें

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अब पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से राहें पूरी तरह से अलग कर ली हैं। शोएब मलिक ने अपनी तीसरी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दी हैं। रिपोर्टस के मुताबिक उनकी पहली शादी आयशा सिद्दीकी से हुई थी। सानिया मिर्जा से शादी के बाद विवाद बढ़ने पर उन्होंने आयशा को तलाक दे दिया था।

MoneyControl News
अपडेटेड Jan 20, 2024 पर 12:55
Shoaib Malik ने 13 साल छोटी पाकिस्तानी एक्ट्रेस से किया निकाह, सोशल मीडिया पर सामने आईं तस्वीरें

एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए शोएब ने लिखा कि अल्हामदुलिलाह हम लोगों को जोड़ों में बनाया गया है।

मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने 2020 में उमैर जसवाल से शादी की थी फिर कुछ समय बाद दोनों के बीच चीजें बिगड़ने लगीं।

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की शादी सानिया मिर्जा से 12 अप्रैल 2010 को हुई थी, दोनों का एक बेटा भी है।

41 साल के शोएब मलिक ने 28 साल की सना जावेद के साथ बेहद ही रोमांटिक तस्वीरें शेयर की।

सानिया से शादी के दौरान आयशा सिद्दीकी का नाम सामने आया था जिनके मुताबिक वो शोएब की पहली पत्नी थीं। मामला बढ़ने के बाद शोएब ने आयशा से तलाक ले लिया और इस तरह देखा जाए तो सना उनकी तीसरी बीवी हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें