
Malti Marie: अभिनेत्री ने ऑफिशियली बेटी का चेहरा फैंस को दिखाया है या वीडियो में गलती से चेहरा दिखाया गया है यह पता नहीं है। इसी बीच सोशल मीडिया पर प्रियंका की बेटी की तस्वीरें तेजी वायरल हो रही हैं।
Malti Marie: हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम समारोह के दौरान निक जोनस और जोनस ब्रदर्स को चीयर करने के लिए मां-बेटी की जोड़ी मौजूद थी। इस मौके पर जो और केविन की पत्नियां सोफी टर्नर और डेनियल जोनास भी मौजूद थीं।
Malti Marie: प्रियंका ने सोशल मीडिया पर हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार फंक्शन के दौरान का वीडियो शेयर किया है, जिसमें मालती अपनी मां की गोद में मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। वहीं निक अपनी स्पीच के दौरान बेटी का नाम लेते हैं।
Malti Marie: प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो पोस्ट एकसाथ किए हैं, जिसमें पहली पोस्ट में इवेंट की तस्वीर है और दूसरे में बेटी मालती का वीडियो है।
Malti Marie: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड और हॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। इंटरनेट पर मालती की तस्वीरें जंगल में आग की तरफ फैल गई हैं।
Malti Marie: प्रियंका और निक जोनस ने 2018 में उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। जनवरी 2021 में इस कपल ने सरोगेसी के जरिए अपनी पहली संतान, बेटी मालती मैरी का स्वागत किया।