Get App

Pulkit-Kriti Wedding Venue: पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा दिल्ली में करेंगे शादी, देखिए वेन्यू की शानदार तस्वीरें

Pulkit-Kriti Wedding Venue: पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी इस हफ्ते होने जा रही है। सालों से डेटिंग कर रहे कपल की शादी दिल्ली एनसीआर में स्थित आईटीसी ग्रैंड भारत में होने की उम्मीद है। कथित तौर पर पुलकित और कृति 15 मार्च को खूबसूरत होटल में एक ग्रैंड शादी करने वाले हैं।

MoneyControl News
अपडेटेड Mar 12, 2024 पर 15:10
Pulkit-Kriti Wedding Venue: पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा दिल्ली में करेंगे शादी, देखिए वेन्यू की शानदार तस्वीरें

पुलकित और कृति की शादी के होटल में चार प्रेसिडेंशियल विला और 100 सुइट्स हैं, जिनमें से कुछ में एक सेमी-प्राइवेट पूल, और एक छत है। Makemytrip.com के अनुसार, कमरों की कीमत ₹28,000 प्लस टैक्स से शुरू होती है।

प्रेसिडेंट विला में एक पूल और एक जकूजी है और सजावट मौर्य, चोल, मुगल और मराठा राजवंशों से इंस्पायर होकर की गई। मास्टर बाथरूम में सौना और स्टीम क्यूबिकल के साथ-साथ एक पर्सनल बटलर और शेफ हैं।

चारों ओर से हरी-भरी हरियाली से घिरी इस प्रॉपर्टी में कई बेहतरीन रेस्तरां और समारोहों के लिए खास इनडोर और आउटडोर स्पेस भी है।

पुलकित सम्राट जिनकी पहले श्वेता रोहिरा से शादी हुई थी। अब कृति खरबंदा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं 13 मार्च से उनकी शादी के सारे फंक्शन शुरू होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें