Get App

13 अप्रैल से 5 कंपनियों के ₹1.15 लाख करोड़ के शेयर हो गए फ्री, लिस्ट में Bajaj Housing Finance समेत ये नाम

सोमवार को Tata Capital का 6 महीने का लॉक-इन खत्म हो रहा है। लगभग 285.8 करोड़ शेयर फ्री हो जाएंगे। Bajaj Housing Finance के 210 करोड़ शेयर ट्रेड के लिए पात्र हो रहे हैं। इनकी वैल्यू ₹17,976 करोड़ है। WeWork India का 6 महीने का लॉक-इन खत्म हो जाएगा

Edited By: Ritika Singh
अपडेटेड Apr 13, 2026 पर 10:19
13 अप्रैल से 5 कंपनियों के ₹1.15 लाख करोड़ के शेयर हो गए फ्री, लिस्ट में Bajaj Housing Finance समेत ये नाम

लॉक-इन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि शेयर तुरंत ही खुले बाजार में बेच दिए जाएंगे, बल्कि इसका मतलब सिर्फ यह है कि अब इन शेयरों में भी ट्रेडिंग हो सकेगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये 5 कंपनियां...

Tata Capital | कंपनी का 6 महीने का लॉक-इन खत्म हो रहा है। लगभग 285.8 करोड़ शेयर फ्री हो जाएंगे। ये कंपनी की कुल इक्विटी के 67% के बराबर हैं। फ्री हो रहे शेयरों की कुल वैल्यू ₹93700 करोड़ से ज्यादा है।

Bajaj Housing Finance | कंपनी की इक्विटी का 25% सोमवार को ट्रेडिंग के लिए फ्री होगा। कुल 210 करोड़ शेयर ट्रेड के लिए पात्र हो रहे हैं। इन शेयरों की वैल्यू ₹17,976 करोड़ है।

WeWork India | कंपनी का 6 महीने का लॉक-इन खत्म हो जाएगा। नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के अनुसार, इसके बाद 5.99 करोड़ शेयर या कंपनी की कुल इक्विटी का 45% ट्रेड के लिए उपलब्ध हो जाएगा। फ्री हो रहे शेयरों की वैल्यू ₹2,814 करोड़ है।

Advance Agrolife | लॉक इन खत्म होने के बाद कंपनी की 50% आउटस्टैंडिंग इक्विटी या 3.21 करोड़ शेयर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। इन शेयरों की कीमत ₹343 करोड़ है।

BMW Ventures | कंपनी के 4.58 करोड़ शेयर या कुल इक्विटी का 53% ट्रेड के लिए फ्री होने वाला है। फ्री हो रहे शेयरों की कुल कीमत ₹265 करोड़ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें