Get App

5 छोटे टुकड़ों में बंटेगा यह स्टॉक, फिर हर शेयर पर मिलेगा 1 नया बोनस शेयर; 24 अप्रैल है रिकॉर्ड डेट

Anlon Healthcare के शेयर की फेस वैल्यू अभी 10 रुपये है। कीमत वर्तमान में BSE पर 130.10 रुपये है। कंपनी सितंबर 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 35.58 करोड़ रुपये रहा

Ritika Singh
अपडेटेड Apr 12, 2026 पर 11:48
5 छोटे टुकड़ों में बंटेगा यह स्टॉक, फिर हर शेयर पर मिलेगा 1 नया बोनस शेयर; 24 अप्रैल है रिकॉर्ड डेट

इस तारीख तक जिनके नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे बोनस शेयर के हकदार होंगे। साथ ही स्टॉक भी स्प्लिट हो जाएंगे।

पहले बात करते हैं स्टॉक स्प्लिट की। इसके तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर, 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बंट जाएगा।

बोनस इश्यू के तहत शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद 2 रुपये फेस वैल्यू वाले हर 1 शेयर पर इतनी ही फेस वैल्यू का 1 नया शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा।

बोनस शेयरों को 6 मई को या उससे पहले शेयरहोल्डर्स के अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। दोनों कॉरपोरेट एक्शंस को कंपनी के बोर्ड ने मार्च 2026 में मंजूरी दी थी।

Anlon Healthcare के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 130.10 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 691 करोड़ रुपये है।

शेयर एक सप्ताह में 14 प्रतिशत चढ़ा है। कंपनी में प्रमोटर्स के पास 52.68 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी सितंबर 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी।

इसके IPO का साइज 121.03 करोड़ रुपये था। कंपनी के प्रमोटर पुनीतकुमार आर. रसाड़िया, मीत अतुलकुमार वच्छानी और ममता पुनीतकुमार रसाड़िया हैं।

एनलॉन हेल्थकेयर का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 35.58 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 5.15 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2025 में इनकम 120.46 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 20.52 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। (Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें