Gainers & Losers: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज रिकॉर्ड लगातार नवें बार बजट पेश किया और यह शायद मार्केट को पसंद नहीं आया। F&O पर एसटीटी (सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शंस टैक्स) पर बढ़ोतरी के चलते हाहाकार मच गया। इंट्रा-डे में तो सेंसेक्स दिन के हाई से 2,800 से अधिक प्वाइंट्स तो निफ्टी भी 2% से अधिक फिसलकर 24575 के नीचे आ गया था। दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स (Sensex) 1546.84 प्वाइंट्स यानी 1.88% की गिरावट के साथ 80,722.94 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 495.20 प्वाइंट्स यानी 1.96% की फिसलन के साथ 24,825.45 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
Kaynes Tech । मौजूदा भाव: ₹3558.65 (+2.37%)
वित्त वर्ष 2026 में शुरू की गई इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम का बजट वित्त मंत्री ₹22,919 करोड़ से बढ़ाकर ₹40 हजार करोड़ किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.18% उछलकर ₹3656.15 पर पहुंच गए।
Easy Trip Planners (EaseMyTrip) । मौजूदा भाव: ₹ 6.47 (+3.03%)
विदेश टूर प्रोग्राम पैकेज की बिक्री पर वित्त मंत्री ने टीसीएस (टैक्स कलेक्टेड ऐट सोर्स) घटाने का प्रस्ताव पेश किया तो ट्रैवलिंग स्टॉक्स चहक उठे और ईजी ट्रिप प्लानर्स के शेयर तो इंट्रा-डे में 11.15% उछलकर ₹6.98 पर पहुंच गए।
Aster DM । मौजूदा भाव: ₹570.45 (+3.10%)
वित्त मंत्री ने प्राइवेट सेक्टर के साथ पार्टनरशिप में पांच रीजनल मेडिकल हब बनाने की योजना का प्रस्ताव पेश किया तो एस्टर डीएम के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.88% उछलकर ₹574.75 पर पहुंच गए।
KPR Mill । मौजूदा भाव: ₹888.55 (+2.38%)
वित्त मंत्री ने चैलेंज मोड के जरिए मेगा टेक्सटाइल पार्कों को बनाने का ऐलान किया तो केपीआर मिल के शेयर इंट्रा-डे में 5.91% उछलकर ₹919.20 पर पहुंच गए।
Sun Pharma । मौजूदा भाव: ₹1610.20 (+0.95%)
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'बायोफार्मा शक्ति' योजना के तहत ₹10,000 करोड़ के भारी-भरकम फंड का ऐलान किया तो सन फार्मा के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.81% उछलकर ₹1655.80 पर पहुंच गए।
CG Power । मौजूदा भाव: ₹597.45 (+2.35%)
वित्त मंत्री ने इक्विपमेंट और मैटेरियल्स बनाने,फुलस्टैक इंडियन आईपी को डिजाइन करने और सप्लाई चेन को मजबूत करने के उद्देश्य से इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के अगले वर्जन ISM 2.0 का ऐलान किया तो सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के शेयर आज इंट्रा-डे में 6.23% उछलकर ₹620.10 पर पहुंच गए।
TCS । मौजूदा भाव: ₹3185.15 (+1.92%)
वित्त मंत्री ने सेफ हार्बर मार्जिन को 17-18% से घटाकर 15.5% करने का प्रस्ताव रखा तो टीसीएस के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.52% उछलकर ₹3234.90 पर पहुंच गए। आज यह सेंसेक्स का टॉप गेनर है और सेंसेक्स पर सिर्फ चार ही शेयर ग्रीन हैं।
Groww । मौजूदा भाव: ₹168.00 (-5.11%)
वित्त मंत्री ने फ्यचूर्स पर एसटीटी (सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स) को 0.05% से बढ़ाकर 0.02% और ऑप्शंस पर 0.15% से 0.1% किया तो कैपिटल मार्केट स्टॉक्स धड़ाम हो गए। ग्रो के शेयर इंट्रा-डे में 13.64% टूटकर ₹152.90 तक आ गए।
IRFC । मौजूदा भाव: ₹113.55 (-5.49%)
वित्त मंत्री ने रेल मंत्रालय का बजट करीब 10% बढ़ाकर ₹2.93 लाख करोड़ किया लेकिन बजट में नई ट्रेनों और वंदे भारत को लेकर कोई ऐलान नहीं हुआ तो रेलवे स्टॉक्स धड़ाम हो गए। इंट्रा-डे में आईआरएफसी के शेयर 6.78% टूटकर ₹112.00 तक आ गए।
Story continues below Advertisement
Bank of India (BOI) । मौजूदा भाव: ₹150.20 (-8.41%)
वित्त मंत्री ने बाजार से रिकॉर्ड ₹17.2 लाख करोड़ उधार लेने का ऐलान किया तो सरकारी बैंकों के शेयर धड़ाम हो गए। निफ्टी पीएसयू बैंक पर सभी 12 स्टॉक्स लाल बंद हुए हैं। सबसे अधिक गिरावट बैंक ऑफ इंडिया में आई जोकि इंट्रा-डे में 9.24% टूटकर ₹148.85 तक आ गया था। इन्हें झटका इसलिए लगा क्योंकि यह आंकड़ा उम्मीद से ज्यादा है। सरकार के बाजार से ज्यादा उधार उठाए जाने से बॉन्ड यील्ड बढ़ता है जोकि PSU बैंकों के लिए नेगेटिव है।