
बंपर खरीद से कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 14000 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है।
कंपनी ने एक दिन पहले जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के नतीजे जारी किए थे। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 17 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 2973.49 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले 2532.34 करोड़ रुपये था।
शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 113.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 242.17 करोड़ रुपये रहा, जो मार्च 2025 तिमाही में 113.36 करोड़ रुपये था।
पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 597.73 करोड़ रुपये और ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 10,060.58 करोड़ रुपये रहा।
Cemindia Projects का पुराना नाम ITD सीमेंटेशन इंडिया लिमिटेड था। यह भारत की दिग्गज इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनियों में शामिल है। यह हैवी सिविल, इंफ्रास्ट्रक्चर और EPC कारोबारों को देखती है।
कंपनी की मैरिटाइम स्ट्रक्चर्स, मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम्स, एयरपोर्ट्स, हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पावर, सुरंगों, बांधों और सिंचाई प्रणालियों, राजमार्गों, पुलों व फ्लाईओवर, इंडस्ट्रियल बिल्डिंग्स व इंफ्रास्ट्रक्चर और फाउंडेशन व स्पेशलिस्ट इंजीनियरिंग में मजबूत मौजूदगी और विशेषज्ञता है।
कंपनी की 48वीं सालाना आम बैठक 27 जून को होने वाली है। मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 67.46 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।
शेयर एक सप्ताह में 22 प्रतिशत और एक महीने में 60 प्रतिशत चढ़ा है। 3 साल में यह लगभग 560 प्रतिशत और 5 साल में 1000 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हुआ है। (Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)