Get App

Bonus Share: यह कंपनी चौथी बार बांट सकती है बोनस शेयर, 28 जनवरी को फैसला; एक साल में 38% रिटर्न

eClerx Services Share Price: इससे पहले कंपनी ने साल 2010, 2015 और 2022 में बोनस शेयर दिए थे। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी 28 जनवरी को दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे भी जारी करेगी। सितंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा 110.11 करोड़ रुपये रहा

Ritika Singh
अपडेटेड Jan 22, 2026 पर 15:00
Bonus Share: यह कंपनी चौथी बार बांट सकती है बोनस शेयर, 28 जनवरी को फैसला; एक साल में 38% रिटर्न

इस मीटिंग में दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। साथ ही बोनस इश्यू के प्रपोजल पर भी विचार किया जाएगा।

इससे पहले कंपनी ने साल 2010 में शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 2 शेयरों पर 1 नया शेयर बोनस के तौर पर दिया था। 2015 में हर 3 शेयरों पर 1 नया शेयर फ्री दिया था।

उसके बाद साल 2022 में फिर से हर 2 शेयरों पर 1 नया शेयर बोनस के तौर पर दिया था। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 1 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था।

eClerx Services के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर 22 जनवरी को BSE पर 4 प्रतिशत बढ़त में है। कंपनी का मार्केट कैप 20700 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

शेयर एक साल में 38 प्रतिशत चढ़ा है। BSE पर शेयर का 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 4985.95 रुपये और एडजस्टेड लो 2116 रुपये है।

eClerx Services का सितंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 691.29 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 110.11 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 2431.52 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 359.50 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें