Get App

आज 15 दिसंबर को 5 कंपनियों के लिए शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म, ₹2195 करोड़ के शेयर होने वाले हैं फ्री

Shareholder Lock-in Ends: PhysicsWallah के 7.17 करोड़ शेयर ट्रेड के लिए फ्री होने वाले हैं। अर्बन कंपनी का 3 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो रहा है। एमवी फोटोवोल्टिक पावर का एक महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होगा

Edited By: Ritika Singh
अपडेटेड Dec 15, 2025 पर 09:10
आज 15 दिसंबर को 5 कंपनियों के लिए शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म, ₹2195 करोड़ के शेयर होने वाले हैं फ्री

ध्यान रहे कि शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि सभी शेयर ओपन मार्केट में बेच ही दिए जाएंगे। ये शेयर केवल ट्रेडिंग के लिए पात्र बन जाएंगे। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये 5 कंपनियां...

Emmvee Photovoltaic Power | सोमवार को एक महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म हो रहा है। इससे कंपनी के 3.01 करोड़ शेयर या बकाया इक्विटी का 4% ट्रेडिंग के लिए एलिजिबल हो जाएगा। ट्रेड के लिए फ्री होने वाले शेयरों की वैल्यू मौजूदा मार्केट प्राइस पर ₹585.60 करोड़ है। कंपनी 18 नवंबर 2025 को लिस्ट हुई थी।

PhysicsWallah | कंपनी के 7.17 करोड़ शेयर या बकाया इक्विटी का 3% हिस्सा ट्रेड के लिए फ्री होने वाला है। इन शेयरों की वैल्यू ₹978.705 करोड़ से ज्यादा है। कंपनी का एक महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहा है। स्टॉक अपने IPO प्राइस से लगभग 25% ऊपर है। फिजिक्सवाला भी 18 नवंबर 2025 को लिस्ट हुई थी।

Urban Company | 15 दिसंबर को इसका 3 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन खत्म होगा। इससे 4.15 करोड़ शेयर या बकाया इक्विटी का 3% हिस्सा ट्रेडिंग के लिए एलिजिबल हो जाएगा। फ्री होने वाले शेयरों की वैल्यू ₹538 करोड़ है। स्टॉक अपने IPO प्राइस से लगभग 26% ऊपर है। अर्बन कंपनी 17 सितंबर 2025 को ​लिस्ट हुई थी।

Shringar House of Mangalsutra | 3 महीने का शेयरहोल्डर लॉक इन खत्म होने के बाद 36 लाख शेयर या कंपनी की बकाया इक्विटी का 4% ट्रेडिंग के लिए एलिजिबल हो जाएगा। फ्री होने वाले शेयरों की वैल्यू ₹70.74 करोड़ है। स्टॉक अपने IPO प्राइस से 19% बढ़ चुका है। यह कंपनी भी 17 सितंबर 2025 को ​लिस्ट हुई थी।

Dev Accelerator | इस कंपनी के 52 लाख शेयर या बकाया इक्विटी का 6% हिस्सा सोमवार से ट्रेडिंग के लिए एलिजिबल हो जाएगा। 3 महीने का शेयरहोल्डर लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहा है। फ्री होने वाले शेयरों की वैल्यू ₹22.46 करोड़ से ज्यादा है। स्टॉक अपने IPO प्राइस से लगभग 30% नीचे आ चुका है। कंपनी 17 सितंबर 2025 को ​लिस्ट हुई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें