Gainers & Losers: 20% की हलचल; निफ्टी की एक्सपायरी पर Vedanta, TN Petro और Axis Bank समेत इन 10 शेयरों से बना पैसा

Gainers & Losers: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आधे फीसदी से अधिक गिरावट के साथ बंद हुए हैं। वहीं स्टॉक्स में आज वेदांता (Vedanta), टीएन पेट्रो (TN Petro), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और सागर सीमेंट्स (Sagar Cements) समेत इन 10 स्टॉक्स में खास वजहों से तेज उठा-पटक रही। मिलाएं अपने आज के दांव से

अपडेटेड Dec 16, 2025 पर 16:25
Story continues below Advertisement
Gainers & Losers: लगातार दो कारोबारी दिनों में करीब 1% की बढ़त के बाद लगातार दूसरे कारोबारी दिन आज मार्केट में बिकवाली का दबाव रहा। निफ्टी की वीकली एक्सपायरी को आज सेंसेक्स (Sensex) 533.50 प्वाइंट्स यानी 0.63% की फिसलन के साथ 84,679.86 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 167.20 प्वाइंट्स यानी 0.64% की गिरावट के साथ 25,860.10 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

Zaggle Prepaid Ocean Services । मौजूदा भाव: ₹362.65 (+4.69%)
जैगल प्रीपेड ओशन सर्विसेज के बोर्ड ने ₹15 लाख के ऑथराइज्ड कैपिटल के साथ गिफ्ट (गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक) सिटी में पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडरी बनाने की मंजूरी दी तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.18% उछलकर ₹364.35 पर पहुंच गए।

Vedanta । मौजूदा भाव: ₹569.35 (+3.52%)
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने वेदांता के डिमर्ज प्रस्ताव को मंजूरी दी तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 4.18% उछलकर ₹573.00 पर पहुंच गए।

Tamilnadu Petroproducts (TN Petro) । मौजूदा भाव: ₹105.00 (+0.43%)
तमिलनाडु पेट्रोकेमिकल्स (टीएन पेट्रो) को तमिलनाडु पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से इसकी लिनियर एल्किल बेंजीन प्लांट को ऑपरेट करने की मंजूरी मिली तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 2.30% उछलकर ₹106.95 पर पहुंच गए। यह मंजूरी मार्च 2030 तक वैलिड है।

Jaykay Enterprises । मौजूदा भाव: ₹204.60 (+2.20%)
जयकी एंटरप्राइजेज की ज्वाइंट वेंचर जेके फिलिप्स एलएलपी को इरकॉन इंटरनेशनल से सीएनसी मशीन की सप्लाई का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 2.10% उछलकर ₹196.00 पर पहुंच गए।

Royal Sense । मौजूदा भाव: ₹228.90 (+6.47%)
रॉयल सेंस को खरीद केंद्रीय एजेंसी से सर्जिकल टांके की सप्लाई के लिए बड़ा टेंडर मिला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 6.47% उछलकर ₹228.90 पर पहुंच गए। इस टेंडर से कंपनी की सेल्स दो साल में ₹100 करोड़ बढ़ सकती है।

Axis Bank । मौजूदा भाव: ₹1219.65 (-5.03%)
एक्सिस बैंक का कहना है कि एनआईएम को रिकवर होने में इस वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही की बजाय अब चौथी तिमाही या अगले वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही तक का समय लग सकता है तो शेयरों को तगड़ा शॉक लगा। इस झटके में एक्सिस बैंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.22% टूटकर ₹1217.10 तक आ गए।

PB Fintech (Policybazaar) । मौजूदा भाव: ₹1819.00 (-5.52%)
एनएसई पर प्रति शेयर ₹₹1,824.90 के भाव पर पॉलिसीबाजर की पैरेंट कंपनी पीबी फिनटेक के 1.07 लाख शेयरों का ₹19.79 करोड़ में ब्लॉक डील पर इसके भाव आज इंट्रा-डे में 5.83% टूटकर ₹1813.05 पर आ गए।

Sagar Cements । मौजूदा भाव: ₹211.00 (-1.97%)
सागर सीमेंट्स के प्रमोटर्स ने आरवी कंसल्टिंग सर्विसेज के ₹50 करोड़ NCD (नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स) की सिक्योरिटी के लिए शेयरों को गिरवी रखा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 2.37% टूटकर ₹210.15 पर आ गए।

Unifinz Capital India । मौजूदा भाव: ₹525.00 (-18.60%)
सेबी के नियमों के तहत महिला निदेशक की नियुक्ति न करने समेत बोर्ड स्ट्रक्चर से जुड़ी जरूरतों का पालन नहीं करने के चलते बीएसई ने ₹2.47 लाख का जुर्माना लगाया तो यूनिफिन्ज कैपिटल इंडिया के शेयर आज इंट्रा-डे में 20% टूटकर ₹516.00 पर आ गए।

Story continues below Advertisement

ISGEC Heavy Engineering । मौजूदा भाव: ₹823.00 (-2.61%)
इस्जेक हैवी इंजीनियरिंग को रद्द किए टैक्सपेयर्स से किए गए इनएलिजिबल टैक्स क्रेडिट क्लेम को लेकर ₹24.58 लाख का जीएसटी जुर्माना और ब्याज का नोटिस मिला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.44% टूटकर ₹816.00 पर आ गए।