
BSE पर शेयर 198.50 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का लिस्टिंग के बाद से अब तक का नया रिकॉर्ड हाई है। शेयर लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में चढ़ा है।
ट्रेडिंग शुरू होने के केवल 2 घंटों के अंदर ही ग्रो के लगभग 3 करोड़ शेयरों की खरीद-बिक्री हुई। बाद में शेयर लगभग 4 प्रतिशत बढ़त के साथ 193.70 रुपये पर सेटल हुआ।
ग्रो BSE, NSE पर नवंबर 2025 में लिस्ट हुई थी। इसका 6,632.30 करोड़ रुपये का IPO 17.60 गुना भरा था।
पिछले महीने JPMorgan ने 'ओवरवेट' रेटिंग और 210 रुपये के प्राइस टारगेट के साथ ग्रो के शेयर पर कवरेज शुरू किया था।
ब्रोकरेज ने कहा कि लगातार बढ़ता मार्केट शेयर, महत्वाकांक्षी निवेशकों के बीच मजबूत पकड़, और क्रॉस-सेलिंग की जबरदस्त क्षमताएं कंपनी को इंडस्ट्री की ग्रोथ से आगे निकलने में मदद कर सकती हैं।
यह भी कहा कि Groww एक डिस्काउंट ब्रोकर के तौर पर भले ही महंगा लगे, लेकिन एक इंटरनेट प्लेटफॉर्म के तौर पर इसकी वैल्यूएशन काफी आकर्षक लगती है।
इससे पहले, UBS ने 'न्यूट्रल' रेटिंग और 185 रुपये के प्राइस टारगेट के साथ कवरेज शुरू किया था। शेयर एक सप्ताह में 17 प्रतिशत चढ़ा है।
Billionbrains Garage Ventures के स्टॉक पर नजर रखने वाले 7 एनालिस्ट्स में से 5 ने इसे 'बाय' रेटिंग दी है। वहीं एक ने 'होल्ड' और एक ने 'सेल' की सलाह दी है।
बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 27.7 प्रतिशत गिरकर 546.93 करोड़ रुपये रहा।
इस बीच ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 24.7 प्रतिशत बढ़कर 1216.07 करोड़ रुपये हो गया।