Get App

Dividend Stock: हर शेयर पर ₹24 का डिविडेंड, IT कंपनी ने खोला खजाना; 25 अप्रैल रिकॉर्ड डेट

HCL Tech Dividend: इस अंतरिम डिविडेंड की घोषणा 21 अप्रैल को की गई। डिविडेंड का पेमेंट 5 मई को किया जाएगा। मार्च 2026 तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 4.20 प्रतिशत बढ़ गया

Ritika Singh
अपडेटेड Apr 23, 2026 पर 15:12
Dividend Stock: हर शेयर पर ₹24 का डिविडेंड, IT कंपनी ने खोला खजाना; 25 अप्रैल रिकॉर्ड डेट

इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

डिविडेंड का पेमेंट 5 मई को किया जाएगा। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। इस अंतरिम डिविडेंड की घोषणा 21 अप्रैल को की गई।

HCL Tech के शेयरों में 23 अप्रैल को हल्की गिरावट है। यह BSE पर लगभग 0.5 प्रतिशत गिरकर 1279 रुपये पर बंद हुआ है।

शेयर एक सप्ताह में 12 प्रतिशत और 3 महीनों में 25 प्रतिशत नीचे आया है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 60.86 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,770 रुपये और एडजस्टेड लो 1,272 रुपये है।

जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के दौरान HCL Tech का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 4.20 प्रतिशत बढ़कर 4,488 करोड़ रुपये हो गया।

इस बीच ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले के मुकाबले 12.34 प्रतिशत बढ़कर 33,981 करोड़ रुपये हो गया।

कॉन्स्टेंट करेंसी आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 3.3 प्रतिशत घट गया। वित्त वर्ष 2026 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ का लक्ष्य हासिल नहीं हुआ।

वित्त वर्ष 2026 के लिए कॉन्स्टेंट करेंसी टर्म में रेवेन्यू 3.9 प्रतिशत की दर से बढ़ा। अनुमान 4-4.5 प्रतिशत की ग्रोथ का था।

इनक्रेड ने HCL Tech के शेयर के लिए रेटिंग घटाकर 'रिड्यूस' कर दी है। टारगेट प्राइस 1616 रुपये से कम करके 1275 रुपये कर दिया है।

नुवामा ने भी रेटिंग 'बाय' से घटाकर 'होल्ड' कर दी है। टारगेट प्राइस 1,550 से घटाकर 1,400 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

HSBC ने 'होल्ड' रेटिंग बरकरार रखी है, लेकिन टारगेट प्राइस 1,560 से घटाकर 1,480 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

जेपीमॉर्गन ने 'न्यूट्रल' रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 1,419 से घटाकर 1,370 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।

नोमुरा ने 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है लेकिन टारगेट प्राइस 1,700 से घटाकर 1,600 रुपये कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें