Sparsh Infratech में 51% हिस्सेदारी खरीदेगी IHCL, ₹240 करोड़ की रहेगी डील

Sparsh Infratech का वित्त वर्ष 2025 में टर्नओवर ₹76.7 करोड़ रहा। यह महाराष्ट्र के मुलशी में आत्मंतन नाम से एक हेल्थ एंड वेलनेस रिजॉर्ट चलाती है। लेनदेन 31 दिसंबर, 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। इस खरीद से IHCL इंटीग्रेटेड वेलनेस सेक्टर में एंट्री करेगी

अपडेटेड Nov 15, 2025 पर 13:14
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टाटा ग्रुप की हॉस्पिटैलिटी कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL), स्पर्श इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 51% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल कर रही है। इसके लिए शेयर सब्सक्रिप्शन-कम-परचेज एग्रीमेंट और शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट साइन हो गया है।
टाटा ग्रुप की हॉस्पिटैलिटी कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL), स्पर्श इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड में लगभग 51% इक्विटी हिस्सेदारी हासिल कर रही है। इसके लिए शेयर सब्सक्रिप्शन-कम-परचेज एग्रीमेंट और शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट साइन हो गया है।

यह डील लगभग ₹240 करोड़ की रहने की उम्मीद है। स्पर्श इंफ्राटेक की शुरुआत 2007 में हुई थी। यह महाराष्ट्र के मुलशी में आत्मंतन नाम से एक हेल्थ एंड वेलनेस रिजॉर्ट चलाती है। इस खरीद से IHCL इंटीग्रेटेड वेलनेस सेक्टर में एंट्री करेगी।

Sparsh Infratech का वित्त वर्ष 2025 में टर्नओवर ₹76.7 करोड़ रहा। यह वित्त वर्ष 2024 में ₹64.7 करोड़ और वित्त वर्ष 2023 में ₹49.7 करोड़ रहा था। लेनदेन 31 दिसंबर, 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है।

IHCL का शेयर 14 नवंबर को बीएसई पर ₹720.40 पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू ₹1 है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 38.12% हिस्सेदारी थी।

शेयर साल 2025 में अब तक 17% नीचे आया है। ICICI Securities ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग के साथ ₹941 का टारगेट प्राइस दिया है। सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू ₹1060.49 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹289.12 करोड़ रहा।