Dividend Stock: हर शेयर पर मिलने वाला है ₹40 का डिविडेंड, 15 मई रिकॉर्ड डेट; 3 महीनों में मिला 50% रिटर्न

Kennametal India Dividend: कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए भी 40 रुपये का ही अंतरिम डिविडेंड दिया था। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर की वर्तमान कीमत BSE पर 3137.15 रुपये है। बेंगलुरु स्थि​त यह कंपनी इंडस्ट्रियल टूल बनाती है

अपडेटेड May 10, 2026 पर 10:47
Story continues below Advertisement
Kennametal India के शेयरहोल्डर्स तैयार हो जाएं। कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए 40 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देने जा रही है। रिकॉर्ड डेट 15 मई है।

इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए भी 40 रुपये का ही अंतरिम डिविडेंड दिया था। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह शेयर BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है।

Kennametal India के शेयर की वर्तमान कीमत BSE पर 3137.15 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 6900 करोड़ रुपये के करीब है।

शेयर 3 महीनों में लगभग 50 प्रतिशत और 2 सप्ताह में 26 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त देख चुका है।

बेंगलुरु स्थि​त यह कंपनी इंडस्ट्रियल टूल बनाती है। मार्च 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 75 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

कंपनी का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में रेवेन्यू सालाना आधार पर 39% बढ़कर 403 करोड़ रुपये हो गया। शुद्ध मुनाफा दोगुने से भी अधिक बढ़कर 51 करोड़ रुपये रहा।

Kennametal India के खर्च 338 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 261 करोड़ रुपये के थे।