
इस तारीख तक जिनके नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे बोनस शेयरों के हकदार होंगे।
बोनस इश्यू की घोषणा फरवरी महीने में हुई थी। बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख 25 मार्च है। कंपनी पहली बार बोनस शेयर बांट रही है।
शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। BSE पर वर्तमान कीमत 315.05 रुपये है। कंपनी सितंबर 2010 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी।
Kilitch Drugs India का मार्केट कैप 550 करोड़ रुपये है। शेयर 6 महीनों में 11 प्रतिशत गिरा है।
शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 490 रुपये और एडजस्टेड लो 265.60 रुपये है।
अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में Kilitch Drugs India का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 44.67 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 4.89 करोड़ रुपये रहा।
वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 181.59 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 31.16 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।