Get App

Bonus Share: हर 10 शेयरों पर 1 नया शेयर मिलेगा फ्री, 5 जनवरी है रिकॉर्ड डेट; 2 सप्ताह में 33% चढ़ा स्टॉक

Orient Technologies Bonus Share: बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख 6 जनवरी है। कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 73.24% हिस्सेदारी थी। सितंबर 2025 तिमाही में ओरिएंट टेक का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा ₹14.17 करोड़ रहा

Ritika Singh
अपडेटेड Jan 04, 2026 पर 10:32
Bonus Share: हर 10 शेयरों पर 1 नया शेयर मिलेगा फ्री, 5 जनवरी है रिकॉर्ड डेट; 2 सप्ताह में 33% चढ़ा स्टॉक

रिकॉर्ड डेट 5 जनवरी 2026 है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे बोनस शेयर के हकदार होंगे।

कंपनी के मुताबिक, बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख 6 जनवरी है। इनमें ट्रेडिंग 7 जनवरी से शुरू हो जाएगी। शेयर की फेस वैल्यू ₹10 है।

Orient Tech का शेयर शुक्रवार, 2 जनवरी को BSE पर ₹447.15 पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप ₹1800 करोड़ है। शेयर 2 सप्ताह में 33% मजबूत हुआ है।

कंपनी में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 73.24% हिस्सेदारी थी। बोनस शेयर जारी करना आमतौर पर कंपनी की मजबूत बैलेंस शीट और भविष्य की ग्रोथ पर भरोसे का संकेत माना जाता है।

बोनस इश्यू से कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन नहीं बदलता, लेकिन शेयरों की संख्या बढ़ जाती है। यह कदम अक्सर निवेशकों का भरोसा मजबूत करता है।

Orient Tech के चेयरमैन और एमडी अजय सावंत के मुताबिक, यह कदम बैलेंस शीट की मजबूती और लगातार बेहतर एग्जीक्यूशन को दर्शाता है। कंपनी क्लाउड, साइबर सिक्योरिटी, मैनेज्ड सर्विसेज जैसे क्षेत्रों में निवेश जारी रखेगी।

जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में ओरिएंट टेक का स्टैंडअलोन रेवेन्यू ₹272.81 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹14.17 करोड़ रहा। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का रेवेन्यू ₹839.53 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹50.44 करोड़ रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें