Gainers & Losers: बजट के ऐलानों का असर आज भी रहा। ऐसे में मार्केट में शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव दिखा लेकिन निचले स्तर पर इसने रिकवरी की। आज सेंसेक्स (Sensex) 943.52 प्वाइंट्स यानी 1.17% की बढ़त के साथ 81,666.46 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 262.95 प्वाइंट्स यानी 1.06% के उछाल के साथ 25,088.40 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)
Maruti Suzuki India । मौजूदा भाव: ₹14387.05 (+1.31%)
जनवरी महीने में मारुति सुजुकी की टोटल सेल्स सालाना आधार पर 2,12,251 यूनिट्स से उछलकर 2,36,963 यूनिट्स के रिकॉर्ड हाई पर पहुंची तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 1.69% उछलकर ₹14440.00 पर पहुंच गए।
Mahindra Lifespace Developers । मौजूदा भाव: ₹383.15 (+4.69%)
महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ₹22.47 करोड़ के घाटे से ₹108.88 करोड़ के कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट में पहुंची तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 9.15% उछलकर ₹399.50 पर पहुंच गए।
Campus Activewear । मौजूदा भाव: ₹269.60 (+5.81%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर कैंपस एक्टिववियर का शुद्ध मुनाफा ₹46 करोड़ से बढ़कर ₹63.7 करोड़ पर पहुंचा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 10.30% उछलकर ₹281.05 पर पहुंच गए।
Poonawalla Fincorp । मौजूदा भाव: ₹395.00 (+1.50%)
पूनावाला फिनकॉर्प ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए ₹500 करोड़ तक के सिक्योर्ड, रिडीमेबल, रेटेड, लिस्टेड नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स जारी करने की मंजूरी तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 1.88% उछलकर ₹396.45 पर पहुंच गए।
Sundaram Finance । मौजूदा भाव: ₹5348.50 (+7.35%)
सुंदरम फाइनेंस के हर शेयर पर ₹16 के डिविडेंड के ऐलान पर निवेशक टूट पड़े और इंट्रा-डे में यह 8.38% उछलकर ₹5399.95 पर पहुंच गए।
PowerGrid । मौजूदा भाव: ₹270.15 (+7.61%)
पावरग्रिड ने वित्त वर्ष 2026 के कैपेक्स का गाइडेंस बढ़ाया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 8.03% उछलकर ₹271.20 पर पहुंच गए। पहले इसका अनुमान ₹28000 करोड़ के कैपेक्स का था लेकिन जनवरी 2026 तक पहले ही कैपेक्स ₹29200 करोड़ पहुंच चुका है।
Shriram Finance । मौजूदा भाव: ₹964.20 (-3.29%)
श्रीराम फाइनेंस को चेन्नई साउथ के कमर्शियल टैक्स ऑफिसर से ₹46,91,115 करोड़ का पेनाल्टी ऑर्डर मिला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.85% टूटकर ₹938.60 पर आ गए।
Meesho । मौजूदा भाव: ₹157.05 (-4.99%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर मीशो का शुद्ध घाटा ₹37.43 करोड़ से करीब 13 गुना बढ़कर ₹490.68 करोड़ पर पहुंचा तो इसके शेयरों को शॉक लगा और आज इंट्रा-डे में यह 5% टूटकर ₹157.05 के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ।
BDL (Bharat Dynamics Ltd) । मौजूदा भाव: ₹1325.75 (-4.45%)
ब्रोकरेज फर्मों ने जब ये कहा कि बजट में डिफेंस कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ा तो है लेकिन हालिया तेजी को देखते हुए डिफेंस स्टॉक्स में फिलहाल अधिक तेजी की गुंजाइश नहीं है तो ये धड़ाम हो गए। बीडीएल (भारत डाएनेमिक्स लिमिटेड) के शेयर तो इंट्रा-डे में 9.19% टूटकर ₹1260.00 पर आ गए।
Story continues below Advertisement
ITDC । मौजूदा भाव: ₹537.55 (-2.69%)
वॉल्यूम एक्टिविटी में तेज उछाल को लेकर बीएसई ने सवाल पूछा तो इंडियन टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (ITDC) के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.72% टूटकर ₹531.85 पर आ गए।