Procter & Gamble Health Ltd के शेयरहोल्डर्स को कुल 160 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड मिलने वाला है। इसमें 110 रुपये का अंतरिम और 50 रुपये का स्पेशल डिविडेंड है।
रिकॉर्ड डेट 12 फरवरी 2026 है। इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।
डिविडेंड का पेमेंट 4 मार्च 2026 को या उससे पहले कर दिया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 80 रुपये का अंतरिम और 45 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था।
P&G Health के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 5193.75 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 8600 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
शेयर 3 महीनों में 13 प्रतिशत नीचे आया है। इसका BSE पर 52 सप्ताह का उच्च स्तर 6700 रुपये और निचला स्तर 4916 रुपये है।
अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में P&G Health का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 373.86 करोड़ रुपये रहा था। इस बीच शुद्ध मुनाफा 77.59 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
वित्त वर्ष 2025 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 934.17 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 234.41 करोड़ रुपये रहा।