
इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे।
कंपनी जनवरी-दिसंबर वित्त वर्ष फॉलो करती है। इस हिसाब से फाइनल डिविडेंड दिसंबर 2025 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए मिलने वाला है।
इस डिविडेंड की घोषणा फरवरी 2026 में हुई थी। इससे पहले कंपनी ने 75 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था।
Sanofi India के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर की वर्तमान कीमत BSE पर 3265 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 7500 करोड़ रुपये है।
शेयर 6 महीनों में 30 प्रतिशत गिरा है। 3 महीनों में इसने 21 प्रतिशत और एक महीने में 15 प्रतिशत की गिरावट देखी है।
कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 60.40 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। यह कंपनी BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है।
अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 419.80 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 61.70 करोड़ रुपये रहा।
वित्त वर्ष 2025 में सनोफी इंडिया का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 1,837.40 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 326.70 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
बोनस शेयरों की बात करें तो कंपनी ने साल 1994 में बोनस शेयर दिए थे। शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 1 शेयर के लिए 1 नया शेयर बोनस के तौर पर मिला था।