Share Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1048 अंक टूटा; निवेशकों के ₹7 लाख करोड़ स्वाहा

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार 9 फरवरी को लगातार दूसरे दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा। कारोबार की शुरुआत से ही बाजार में तेजी छाई रही। निफ्टी लगभग 25,900 के स्तर पर खुला और शुरुआती घंटों में ही इसमें जोरदार खरीदारी देखने को मिली। इस दौरान निफ्टी ने दिन का उच्चतम स्तर 25,922.25 छुआ

अपडेटेड Feb 13, 2026 पर 16:27
Story continues below Advertisement
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 13 फरवरी को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 1,048.16 अंक या 1.25% गिरकर 82,626.76 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 336.10 अंक या 1.30% टूटकर 25,471.10 के स्तर पर आ गया। इस गिरावट के चलते निवेशकों की करीब 7 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति एक ही दिन में स्वाहा हो गई।

क्यों गिरा शेयर बाजार?
इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह आईटी सेक्टर में जारी तेज बिकवाली रही। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को लेकर चिंता ने आईटी कंपनियों के बिजनेस मॉडल पर सवाल खड़े किए हैं। निफ्टी आईटी इंडेक्स इस सप्ताह 9% टूट चुका है, जो अप्रैल 2025 के बाद इसकी सबसे बड़ी वीकली गिरावट है।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी दबाव
सिर्फ लार्जकैप ही नहीं, बल्कि छोटे और मझोले शेयरों में भी बिकवाली हावी रही। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग 2-2% गिर गए। इससे साफ है कि निवेशक जोखिम कम करने के मूड में नजर आए। इस पूरे सप्ताह की बात करें तो बीएसई सेंसेक्स 1.1% और निफ्टी 0.9% गिरकर बंद हुआ।

सभी सेक्टर लाल निशान में बंद
सेक्टोरल स्तर पर सभी प्रमुख इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। एनर्जी, मेटल और रियल्टी इंडेक्स 2-3% तक लुढ़क गए। आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, FMCG, टेलीकॉम, इंफ्रा, ऑटो, पावर, PSU और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी करीब 1% की गिरावट दर्ज की गई।

निवेशकों के ₹7.11 लाख करोड़ डूबे
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 472.48 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 465.37 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 7.11 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 7.11 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के 28 शेयर गिरावट के साथ बंद
वहीं सेंसेक्स के 30 में 28 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। इसमें टेक हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) का शेयर 4.35 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, इटरनल (Eternal), टाटा स्टील (Tata Steel), टाइटन (Titan) और टीसीएस (TCS) के शेयरों में 2.35 फीसदी से लेकर 4.16 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के सिर्फ 2 शेयर हरे निशान में बंद
बीएसई सेंसेक्स सिर्फ 2 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों में 2.43 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयर 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,364 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,368 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,318 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,882 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 164 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 83 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 193 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Story continues below Advertisement