Share Market Down: बजट से पहले शेयर बाजार धड़ाम! सेंसेक्स 297 अंक टूटा, निफ्टी भी 25,350 के नीचे बंद

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में बजट से ठीक पहले शुक्रवार 30 जनवरी को गिरावट लौट आई। बीएसई सेंसेक्स 296.59 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 82,269.78 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 98.25 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,320.65 पर बंद हुआ। इसके साथ ही शेयर बाजार में पिछले तीन दिनों से लगातार जारी तेजी पर ब्रेक लग गया

अपडेटेड Jan 30, 2026 पर 16:15
Story continues below Advertisement
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में बजट से ठीक पहले शुक्रवार 30 जनवरी को गिरावट लौट आई। बीएसई सेंसेक्स 296.59 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 82,269.78 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 98.25 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,320.65 पर बंद हुआ। इसके साथ ही शेयर बाजार में पिछले तीन दिनों से लगातार जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। हालांकि इस पूरे कारोबारी हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों में करीब 1-1 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

रविवार 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट 2026-27 से पहले निवेशकों का रुख आज सतर्क रहा। कमजोर ग्लोबल संकेतों से भी सेंटीमेंट पर दबाव बढ़ा। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 600 अंकों से भी अधिक लुढ़क गया था। हालांकि बाद में चुनिंदा शेयरों में खरीदारी से इंडेक्स ने कुछ नुकसान की भरपाई की।

मिडकैप- स्मॉलकैप में मिला-जुला रुख
ब्रॉडर मार्केट में मिला-जुला रुख देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.2 प्रतिशत फिसला, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

सेक्टोरल इंडेक्सों का हाल
सेक्टोरल इंडेक्सों के मोर्च पर दबाव दिखा। मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा 5 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके अलावा ऑयल एंड गैस, बैंकिंग, आईटी और एनर्जी शेयरों में 0.5 से 1 प्रतिशत तक की कमजोरी आई। वहीं दूसरी ओर, फार्मा, मीडिया, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और एफएमसीजी सेक्टरों में 0.7 से 1.8 प्रतिशत तक की मजबूती देखने को मिली।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में 1.38 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), आईटीसी (ITC), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronic) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL)के शेयर 0.94 फीसदी से लेकर 1.23 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 17 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी टाटा स्टील (Tata Steel) का शेयर 4.57 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), पावरग्रिड (Power Grid), एचसीएल टेक (HCL Tech) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयरों में 2.10 फीसदी से लेकर 1.29 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

4,367 शेयरों में हुआ कारोबार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,367 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,424 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,781 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 162 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 78 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 291 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।