Share Market Today: सेंसेक्स 58 अंक गिरा, निवेशकों के ₹1.4 लाख करोड़ डूबे, IT और FMCG शेयरों में बिकवाली

Share Market Today: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार आज 23 सितंबर को मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। आईटी और एफएमसीजी शेयरों में गिरावट दिखी। लेकिन ऑटो और बैंकिंग शेयरों में तेजी से इस गिरावट की काफी हद तक भरपाई हो गई। इसके अलावा रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर और विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने बाजार के सेंटीमेंट को कमजोर बनाए रखा

अपडेटेड Sep 23, 2025 पर 16:08
Story continues below Advertisement
Share Market Today: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार आज 23 सितंबर को मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। आईटी और एफएमसीजी शेयरों में गिरावट दिखी। लेकिन ऑटो और बैंकिंग शेयरों में तेजी से इस गिरावट की काफी हद तक भरपाई हो गई। इसके अलावा रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर और विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने बाजार के सेंटीमेंट को कमजोर बनाए रखा।

कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 58 अंक या 0.07 फीसदी गिरकर 82,102 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी करीब 33 अंक या 0.13 फीसदी फिसलकर 25,170 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई स्मॉलकैप और मिडकैप शेयर भी 0.35 फीसदी तक की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेक्टोरल इंडेक्स का प्रदर्शन
नोमुरा के बुलिश आटलुक के चलते निफ्टी मेटल इंडेक्स आज 1 फीसदी बढ़कर बंद हुए। निफ्टी बैंक में भी 0.5 प्रतिशत और निफ्टी PSU बैंक में 1.1 फीसदी तक की उछाल देखने को मिली। निफ्टी ऑटो इंडेक्स नवरात्रि के पहले दिन के मजबूत मांग के चलते 0.6 प्रतिशत तक चढ़ गया। हालांकि दूसरी ओर आईटी और FMCG इंडेक्स में 1 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली।

निवेशकों के ₹1.39 लाख करोड़ डूबे
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 23 सितंबर को घटकर 463.67 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 22 सितंबर को 465.06 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.39 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.39 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में 2.21 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयर 1.55 फीसदी से लेकर 1.94 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 17 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) का शेयर 2.07 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं ट्रेंट (Trent), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयरों में 1.36 फीसदी से लेकर 2.04 फीसदी तक की गिरावट रही।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

2,345 शेयरों में रही गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,311 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,808 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,345 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 158 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 173 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 66 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।